1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मन्नारा चोपड़ा हुई फिनाले से बाहर, देखिए कैसा रहा एक्ट्रेस के बिग बॅास का सफर

मन्नारा चोपड़ा हुई फिनाले से बाहर, देखिए कैसा रहा एक्ट्रेस के बिग बॅास का सफर

 Published : Jan 29, 2024 12:08 am IST,  Updated : Jan 29, 2024 12:08 am IST

आज 'बिग बॅास 17' का फिनाले है और यहां तक टाॅप 5 कंटेस्टेंट पहुंचे थे , जिसमें से अब मन्नारा बाहर हो गई हैं। जी हां, फिनाले से मन्नारा का पत्ता कट गया है। वहीं मन्नारा से पहले अरुण माशेट्टी भी ट्रॉफी की रेस से बाहर हो चुके हैं। अब इन 3 कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।

Mannara Chopra- India TV Hindi
मन्नारा चोपड़ा हुई फिनाले से बाहर Image Source : DESIGN

सलमान खान के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का आज रविवार, 28 जनवरी को फिनाले है। बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और अरुण श्रीकांत माशेट्टी पहुंचे थे। लेकिन अब अरुण श्रीकांत इस रेस से बाहर हो चुके हैं। वहीं अरुण श्रीकांत के बाद अब मन्नारा का भी  ट्रॉफी की रेस से पत्ता कट चुका है। जी हां, मन्नारा कम वोट मिलने की वजह से 'बिग बॅास 17' की ट्रॉफी को अपने घर ले जाने से चूक गई है। तो आइए मन्नारा के इस रेस के बाहर के बाद एक नजर उनकी पूरी जर्नी पर डालते हैं। 

वीडियो में देखिए मन्नारा चोपड़ा की जर्नी 

कुछ दिनों पहले ही बिग बाॅस ने मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी जर्नी के बेहतरीन पल दिखाए गए थे।। उसमें उनके घर के अंदर की एंट्री से लेकर घर में रहने और लड़ाई-झगड़े तक की पूरी झलक देखने को मिली थी। लेकिन फैंस को सबसे ज्यादा मन्नारा की जो हरकत पसंद आई थी वो था उनका स्तमौला अंदाज, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया था। लड़ाई-झगड़ों के बीच भी मन्नारा ढेर सारी मस्ती करती हुई नजर आई थीं। बिग बाॅस भी मन्नारा की इस दौरान जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दिए थए। उन्होंने कहा था कि,आप न सिर्फ दर्शकों को दिल में बस रही हैं, बल्कि आप उनके दिल में राज कर रही हैं।

बिग बॅास के घर में जुड़ा इनके साथ मन्नारा का नाम

वहीं बिग बॅास के घर में मन्नारा लव-अफेय़र को लेकर भी खूब चर्चा में रही। शो के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी संग उनका नाम जुड़ा। इसके अलावा अंकिता के पति विक्की के साथ भी मन्नारा का नाम जुड़ा था, जबकि वो विक्की को भाई कहकर बुलाती थीं। शो में मन्नारा को फैंस ने खूब पंसद किया, तभ वो फिनाले तक भी पहुंच पाईं। हालांकि वे शो के मजबूत दावेदारों में से एक नहीं रही।

 

मन्नारा चोपड़ा की प्रोफेशनल लाइफ

बता दें कि मन्नारा ने साल 2014 में तेलुगू फिल्म 'प्रेमा गीमा जंथा नाई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 'जिद' (2014), 'संदामारुथम' (2015) और 'जक्कन्ना' (2019) में देखा गया। उन्हें आखिरी बार 'सीता' (2019) में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्म 'थिरागबदरा सामी' की बात करें, तो इसका टीजर हाल ही में दिल राजू ने लॉन्च किया। इसने सभी का ध्यान खींचा। मकरंद देशपांडे फिल्म में विलन की भूमिका निभाते नजर आएंगे जबकि राज तरूण फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 17 Grand Finale Live: आखिरी दिन दिखी तनातनी, अभिषेक पर अरुण का वार, बोले- दोस्ती के लायक नहीं...

अंकिता-विक्की के रिश्तें, समर्थ-ईशा का प्यार और मन्नारा-मुनव्वर की दोस्ती, कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस में दिखी सबकी झलक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन