1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Monalisa ने बरसाई फैंस पर हुस्न की 'Aafat', यूजर्स बोले- आप कितनी ब्यूटीफुल हैं

Monalisa ने बरसाई फैंस पर हुस्न की 'Aafat', यूजर्स बोले- आप कितनी ब्यूटीफुल हैं

 Published : Aug 14, 2022 04:06 pm IST,  Updated : Aug 14, 2022 05:55 pm IST

Monalisa Video: मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर करके अपने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। ये वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया है।

Monalisa - India TV Hindi
Monalisa Image Source : INSTAGRAM_MONALISA

Highlights

  • मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो
  • एक वीडियो में दिखाए कई अवतार

Monalisa New Video: भोजपुरी फिल्मों से 'बिग बॉस' और फिर टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट तक का सफर तय करने वालीं मोनालिसा की फैन काफी फॉलोइंग तगड़ी है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस को खुद से जोड़े रखने की कला को बखूबी जानती हैं। इसलिए वह किसी ट्रेंड को फॉलो करने में कभी देर नहीं लगातीं। यही वजह है कि मोनालिसा की हर तस्वीर और वीडियो सामने आते ही आग की तरह फैल जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो शेयर करके मोनालिसा ने अपने फैंस का संडे थोड़ा ज्यादा ही स्पेशल कर दिया है। 

मोनालिसा के वीडियो से आई 'आफत'   

दरअसल, मोनालिसा ने संडे की दोपहर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके कई सारे लुक्स की मिक्स क्लिप नजर आ रही है। मोनालिसा के इस वीडियो में फिल्म 'लाइगर' (Liger) का टॉप ट्रेंडिंग सॉन्ग 'आफत' (Aafat) बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। अब मोनालिसा के लुक्स और इस जबरदस्त सॉन्ग का कॉम्बो लोगों का दिल जीत रहा है। देखिए ये वीडियो...

Puhspa The Rule: फिल्म का इंतजार करने वालों के लिए आई बुरी खबर, नजर नहीं आएगा ये बड़ा सुपरस्टार

बिकिनी से लेकर गाउन और साड़ी तक सारे लुक्स 

मोनालिसा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आफत।' जिसमें मोनालिसा ब्लैक रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में बहुत हसीन दिख रही हैं। वहीं अगले ही पल वह बिकनी पहने पूल में मस्ती करती दिख रही हैं। ये वीडियो देखकर मोनालिसा के फैंस दीवाने हो गए हैं। अपने इन सभी लुक्स में मोनालिसा काफी ग्लैमरस और स्टनिंग लग रही है। वीडियो को सामने आए अभी महज 3 घंटे हुए हैं और इसे 13 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट बॉक्स में मोनालिसा की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे। 

Rakesh Jhunjhunwala: कंगाल को भी मालामाल बना दिया करते थे राकेश झुनझुनवाला, फिल्मों से भी जुड़े हैं शेयर बाज़ार किंग के तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन