1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टूटी शादी! एक्ट्रेस ने अकेले मनाया करवा चौथ, पति के बिना देखा चांद, अब मिस्ट्री गर्ल संग दिखे एक्टर

टूटी शादी! एक्ट्रेस ने अकेले मनाया करवा चौथ, पति के बिना देखा चांद, अब मिस्ट्री गर्ल संग दिखे एक्टर

 Published : Oct 11, 2025 01:16 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 01:16 pm IST

ऐश्वर्या शर्मा से तलाक की अफवाहों के बीच टीवी एक्टर नील भट्ट को हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया। नील भट्ट का ये वीडियो करवा चौथ एक दिन बाद चर्चा में आया है। इसके पहले एक्ट्रेस ने तलाक की खबरों को झूठा बताया था।

Aishwarya Sharma- India TV Hindi
ऐश्वर्या शर्मा को छोड़ नील भट्ट मिस्ट्री गर्ल संग दिखे Image Source : INSTAGRAM/@AISHARMA812

नील और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी लोकप्रिय टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर परवान चढ़ी। बाद में बिग बॉस 17 में एक साथ नजर आए, जहां उनके रिश्ते की खूब तारीफ हुई, जिसके बाद यह जोड़ी घर-घर में मशहूर हो गई। हालांकि, अब उनका रिश्ता टूटने के कगार पर आ चुका है। कहा जा रहा है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा कुछ समय से अलग रह रहे हैं। इससे उनके तलाक की अफवाहों को और हवा मिल रही है। ऐश्वर्या ने भी इस पर खुलासा किया था कि दोनों के बीच कुछ निजी मुद्दों को लेकर बहस हुई थी। हालांकि, दोनों में से किसी की भी ओर से उनकी तलाक को लेकर कोई अपडेट नहीं मिली है।

तलाक की चर्चाओं के बीच ऐश्वर्या का पहला करवा चौथ पोस्ट

ऐश्वर्या और नील ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करना पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे उनके तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, 10 अक्टूबर, 2025 को जब दुनिया करवा चौथ मना रही थी तब ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चांद की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। हालांकि, अपने पति सगं उन्होंने कोई तस्वीर शेयर नहीं की है और यह देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं कि क्या ऐश्वर्या और नील अलग हो गए हैं।

Aishwarya Sharma
Image Source : INSTAGRAM/@AISHARMA812ऐश्वर्या शर्मा ने पति बिना मनाया करवा चौथ

नील भट्ट ने ऐश्वर्या को दिया धोखा

ऐश्वर्या के पति नील को हाल ही में मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसके बाद लोग उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे हैं। वायरल हुए एक वीडियो में नील एक लड़की के साथ थे और प्रशंसक यह अनुमान लगाने लगे कि क्या वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या को धोखा दे रहे हैं। हालांकि, उनके प्रशंसकों ने पुष्टि की कि वह लड़की दोनों की एक ही दोस्त थी। बाद में उस लड़की की पहचान किंजल धमेचा के रूप में हुई, जो टेलीविजन जगत में काम करती हैं। वह टेलीविजन धारावाहिक 'बावरा दिल' में सिद्धि गोकर्ण के किरदार के लिए जानी जाती हैं।

नील और ऐश्वर्या का तलाक

27 अगस्त, 2025 को ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति बप्पा को घर लाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। हालांकि, तस्वीरों में नील कहीं नजर नहीं आए और ऐश्वर्या ने बप्पा के साथ अकेले ही पोज दिया। दरअसल, उन्होंने बप्पा को घर लाते हुए एक झलक भी शेयर की और पुष्टि की कि उन्होंने नील भट्ट के साथ ये जश्न नहीं मनाया है।

ये भी पढ़ें-

24 साल पुराना वो हॉरर शो, जिसके टीवी पर शुरू होते ही डर जाते थे बच्चे, आज भी अकेले देखने की नहीं होती हिम्मत

वो सुपरस्टार जिसका साल में दो बार मनाया जाता है जन्मदिन, राजीव गांधी से रहा याराना, करियर के पीक पर हाथ लगी थी फकीरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन