1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इब्राहिम संग डेटिंग पर पलक तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मम्मी से बोला था झूठ, इसीलिए छुपाया मुंह

इब्राहिम संग डेटिंग पर पलक तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मम्मी से बोला था झूठ, इसीलिए छुपाया मुंह

 Published : Apr 21, 2022 10:17 am IST,  Updated : Apr 21, 2022 10:17 am IST

पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को मुंबई के बांद्रा में एक रेस्तरां के बाहर एक साथ देखा गया था। 

palak tiwari- India TV Hindi
palak tiwari Image Source : INST/PALAK TIWARI

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक वायरल वीडियो के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को मुंबई के बांद्रा में एक रेस्तरां के बाहर एक साथ देखा गया था। इस दौरान पलक कैमरे से अपना चेहरा छिपाती नजर आईं। उसके बाद से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इसपर पलक तिवारी ने चुप्पी तोड़ी। 

काजल अग्रवाल की छोटी बहन ने किया खुलासा, जानें क्या रखा कपल ने लाडले का नाम

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पलक ने कहा, "इब्राहिम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें सब अटकलें थीं और इसलिए मैंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। वहां सिर्फ हम दोनों नहीं थे, लेकिन इसे गलत तरीके से रखा गया। यह कहानी थी जिसे लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया।" 

पलक ने इब्राहिम के बारे में कहा, "हम अच्छे दोस्त हैं। वह बहुत प्यारा लड़का है। हम कभी-कभी बात करते हैं और बस इतना ही है।"

पैपराजियों ने जब चेहरा छिपाने की बात पूछी तो उन्होंने कहा, "मैं अपनी मां श्वेता तिवारी के कारण अपना चेहरा छुपा रही थी, क्योंकि तब मैंने उन्हें एक घंटे पहले झूठ बोला था कि मैं घर के लिए निकल गई हूं। फिर जब पैपराजी ने फोटो लेना शुरू किया तब मैंने सोचा इन फोटोज से मम्मी को सच पता चल जाएगा। तभी कुछ सेकंड बाद ही मम्मी ने मुझे मेरी एक फोटो भेजी और बोला-'झूठी लड़की।' फिर इस पर मैंने मम्मी से माफी भी मांगी थी। इसलिए मैंने अपना चेहरा श्वेता तिवारी से छुपाया था, किसी और से नहीं।"

गुटखा के एड पर अक्षय कुमार ने मांगी माफी, कहा- आगे से नहीं करूंगा ऐसे विज्ञापन, नेक काम में लगा दूंगा इससे मिली रकम

वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक बॉलिवुड डेब्यू का इंतजार कर रही हैं। वो हॉरर-थ्रिलर मूवी 'रोजी' में नजर आएंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन