1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. आदिल संग विवादों के बीच राखी सावंत का मदीना में हुआ वेलकम, एक्ट्रेस का नया अवतार देख चौंक जाएंगे आप

आदिल संग विवादों के बीच राखी सावंत का मदीना में हुआ वेलकम, एक्ट्रेस का नया अवतार देख चौंक जाएंगे आप

 Published : Aug 27, 2023 11:54 am IST,  Updated : Aug 27, 2023 11:54 am IST

Rakhi Sawant Controversy: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत लंबे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। राखी सावंत और उनके पत्नी आदिल के बीच चल रहे विवादों के बीच एक्ट्रेस का मदीना में वेलकम किया गया है।

Rakhi Sawant received a warm welcome in madina during controversies with husband Adil khan you will - India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत काफी चर्चा में रहती हैं। राखी सावंत अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इन दिनों राखी सावंत अपने पति आदिल दुर्रानी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। राखी सावंत के पति आदिल ने एक्ट्रेस पर हाल ही में कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद राखी ने भी आदिल के आरोपों पर पलटवार किया।

राखी सावंत पहुंची मदीना 

आदिल खान दुर्रानी के बाद राखी सावंत ने पैपराजी के समाने अपनी शादी को लेकर रोना शुरू कर दिया। अब ड्रामा क्वीन का ड्रामा ही उनके लिए मुसीबत बनाता जा रहा है। आदिल के संग हो रहे विवादों के बीच राखी मदीना पहुंच गई हैं, जब से राखी उमराह करने के लिए रवाना हुई हैं। तब से एक-एक अपडेट आपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।  

राखी सावंत का मदीना में हुआ वेलकम
राखी सावंत ने मदीना पूहुचते ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्हें बुर्खा पहने हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में राखी सावंत का स्वागत किया जा रहा है। दरअसल मदीना के जिस होटेल में राखी सावंत रुकी हुई हैं। वह उनका स्वागत एक केक खिला कर किया गया है। जिसके लिए वीडियो में राखी होटल के लोगों का शुक्रियादा करती हुई नजर आ रही हैं।

राखी सावंत के बारे में 
बता दें कि आखिरी बार राखी टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस मराठी' में नजर आई थीं। शो से बाहर आने के बाद राखी की मां का निधन हो गया। 'बिग बॉस मराठी' में राखी को सपोर्ट करने आदिल दुरानी भी पहुंचे थे। 

ये भी पढ़ें -

'द केरला स्टोरी' फेम अदा शर्मा ने खरीदा Sushant Singh Rajput का घर, जहां हुई थी एक्टर की मौत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु के हाथ लगी अभिनव की सीक्रेट डायरी, अबीर-अक्षरा से छुपाएगा सच

शाहरुख खान को कितना प्यार करते हैं सलमान खान, किंग खान ने खुद ट्वीट कर दिया जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन