1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अयोध्या के साथ अब टीवी पर भी लौटेंगे राम, आ रहा फिर से लोगों को भक्तिमय करने रामानंद सागर का 'रामायण'

अयोध्या के साथ अब टीवी पर भी लौटेंगे राम, आ रहा फिर से लोगों को भक्तिमय करने रामानंद सागर का 'रामायण'

 Published : Jan 30, 2024 11:02 pm IST,  Updated : Jan 30, 2024 11:02 pm IST

रामानंद सागर की 'रामायण' को हमेशा से ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। वहीं अब 'रामायण' के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि 'रामायण' एक बार फिर से टेलीविजन पर दस्तक देने जा रही है। जानिए कब और कहां देख सकते हैं।

Ramayan, Ramanad Sagar- India TV Hindi
टीवी पर फिर लौट रहा है 'रामायण' Image Source : DESIGN

रामानंद सागर ने साल 1987 में टीवी शो ‘रामायण’ बना कर भारतीय टीवी का चेहरा बदल दिया था। ये आइकॉनिक शो आज भी लोगों के बीच फ़ेमस है। शो का हर क़िरदार लोगों के ज़ेहन में ताज़ा है। बात चाहे शो में राम के किरदार में नज़र आए अरुण गोविल की करे या फिर सीता मां के रोल में नज़र आई दीपिका चिखलिया की आज भी लोगो के बीच इनकी यही छवि बरकरार है। भले ही ‘रामायण’  आज से कई सालों पहले टेलीकास्ट हुआ हो लेकिन आज भी इस शो को फैंस का उतना ही प्यार मिलता है जितना शायद ही किसी नए शो को भी मिलता हो। खुद रामानंद सागर और शो की टीम ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि इसे सालों बाद भी लोग इतना ही प्यार देंगे। ऐसे में फैंस का यही प्यार देखते हुए शो के मेकर्स ने एक बार फिर से 'रामायण' को टीवी पर टेलीकास्ट करने का फैसला लिया है। 

इस चैनल पर फिर से टेलीकास्ट होगा 'रामायण'

जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। एक बार फिर से 'रामायण' को दूरदर्शन चैनल पर पेश किया जाने वाला है। आधिकारिक तौर पर भी इस बात की जानकारी देते हुए टीवी चैनल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर ऐलान कर दिया है। दूरदर्शन के पेज से रामायण का एक क्लिप शेयर करते हुए ये ट्वीट किया गया है कि- 'धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा...एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण', जल्द देखिए #DDNational पर।'

'रामायण' की स्टार कास्ट

वहीं दूरदर्शन  के द्वारा ये पोस्ट किए जाने के बाद से फैंस की खुशी देखते ही बन रही है। फैंस 'रामायण' को देखने के लिए आज भी उतने ही एक्साइटेड नजर आ रहे हैं जितना पहले हुआ करते थे।  हालांकि, फिलहाल इसके टेलीकास्ट की डेट का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि कुल 78 एपिसोड के साथ रामायण मूल रूप से 1987 से 1988 तक प्रसारित हुआ था। इसमें अरुण गोविल (श्री राम), दारा सिंह (महाबली हनुमान), अरविन्द त्रिवेदी (लंकापति रावण), दीपिका चिखलिया (माता सीता), सुनील लहरी (लक्ष्मण) के किरदार में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें:

क्या शादी करते ही पत्नी के लिए अमिताभ बच्चन का प्यार हो गया था खत्म? जया बच्चन ने किया शॉकिंग खुलासा

सुपरस्टार की बेटी पर कुत्ते ने किया था अटैक, दोनों हाथों पर आए जख्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन