1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामानंद सागर की 'रामायण' के लक्ष्मण ने बताया ओबामा भी हैं भगवान हनुमान के मुरीद, संकट मोचन का किया गुणगान

रामानंद सागर की 'रामायण' के लक्ष्मण ने बताया ओबामा भी हैं भगवान हनुमान के मुरीद, संकट मोचन का किया गुणगान

 Published : Apr 03, 2026 09:00 am IST,  Updated : Apr 03, 2026 12:50 pm IST

रामानंद सागर की 'रामायण' के लक्ष्मण उर्फ सुनील लहरी ने हनुमान जयंती पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति ओबामा संकट मोचन को अपने दिल के पास रखते हैं।

ramayan Sunil Lahri- India TV Hindi
सुनील लहरी और बराक ओबामा Image Source : INSTAGRAM/@SUNIL_LAHRI,BARACKOBAMA

चैत्र मास के पूर्णिमा को हर साल हनुमान जयंती बहुत ही शानदार तरीके से मनाई जाती है। भगवान हनुमान के भक्त इस दिन को केसरीनन्दन के जन्म के उत्सव के तौर पर मनाते हैं। इसी बीच, 'रामायण' सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर सुनील लहरी ने सभी देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी हैं और बजरंग बली का गुणगान किया। इस खास मौके पर सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दावा किया कि बराक ओबामा हमेशा अपने दिल के पास भगवान हनुमान को रखते हैं।

सुनील लहरी ने हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं

वीडियो में सुनील लहरी ने बजरंग बली के जयकारे लगाते हुए कहते हैं, 'जय बजरंग बली! आप सभी को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। मैं इस खास अवसर पर गुरुवार सुबह संकट मोचन हनुमान मंदिर गया था। वहां मैंने देश-दुनिया की खुशी के लिए प्रार्थना की।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने चल रही परेशानियों को खत्म करने की प्रार्थना की क्योंकि हनुमान जी ही एकमात्र ऐसे भगवान हैं जो संकट मोचन हैं, वे हर समस्या का समाधान करते हैं, मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी प्रार्थनाओं का जवाब मिलेगा और हम इस मुश्किल से निकल आएंगे।'

क्या बराक ओबामा हैं हनुमान भक्त?

'रामायण' के लक्ष्मण उर्फ सुनील लहरी ने हनुमान जी की खूबियों को बताते हुए दावा किया और बताया कि हनुमान जी को छोटे बच्चे से लेकर बड़े-बड़े लोग तक सभी पूजते हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, 'यहां तक कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी हनुमान जी को पसंद करते हैं, वे प्रभु को अपने दिल के पास रखते हैं।' अंत में सुनील लहरी ने कहा, 'हनुमान जयंती पर मैं आपको बधाई देता हूं, आप सभी खुश, प्रसन्न और स्वस्थ रहें... जय श्री राम।' उन्होंने वीडियो कैप्शन में लिखा, 'सभी को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं, संकट मोचन हनुमान जी से उनके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि जो संकट इस समय दुनिया में आया है उसे जल्द से जल्द समाप्त करें। जय श्री राम!!!'

लक्ष्मण बन हुए मशहूर

सुनील लहरी को रामानंद सागर के टेलीविजन धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, वे विक्रम और बेताल,  लव कुश, परम वीर चक्र और दादा-दादी की कहानियां में नजर आ चुके हैं। बात दें कि सुनील लहरी ने 1980 में द नक्सेलाइटस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती और स्मिता पाटिल भी थे।

ये भी पढे़ं-

दीपिका चिखलिया को पसंद आया 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के किरदार में देख हुईं खुश, बोलीं  'रिलीज का इंतजार'

'धुरंधर 2' ने 15वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर नया धमाका करने को तैयार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी रही कमाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन