1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सलमान खान को मिला बर्थडे सरप्राइज, देखकर इमोशनल हुए 'चुलबुल पांडे'

सलमान खान को मिला बर्थडे सरप्राइज, देखकर इमोशनल हुए 'चुलबुल पांडे'

 Published : Dec 25, 2022 07:39 am IST,  Updated : Dec 25, 2022 07:39 am IST

Bigg Boss 16 Salman Khan Birthday: सलमान खान को बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने उनके जन्मदिन के पहले बर्थडे सरप्राइज दिया। ये सब देखकर भाईजान इमोशनल हो गए।

Being_Aaroh twitter- India TV Hindi
Bigg Boss 16 Image Source : BEING_AAROH TWITTER

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बर्थडे सरप्राइज मिला है। बता दें कल के एपिसोड ‘वीकेंड का वार’ में एक्टर और होस्ट मनीष पॉल शो को होस्ट करते नजर आए। पहले से ही कंटेस्टेंट्स ने सलमान खान के जन्मदिन (Salman Khan 57th Birthday) की तैयारियां कर रखी थी। सब से सलमान खान के गानों पर जमकर डांस किया और सलमान खान को सरप्राइज दिया।

मुकेश अंबानी से मिलेंगे आज ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चे, 300 किलो सोना दान करेगा अंबानी परिवार

एक दिन के नए होस्ट मनीष पॉल ने पुराने होस्ट सलमान के साथ जमकर मस्ती की। फिर मनीष ने घरवालों के साथ भी मस्ती की। सलमान के जन्मदिन के पहले ही कंस्टेंटे्स ने सलमान के लिए इतना कुछ प्लान किया ये सब देखकर सलमान भावुक हो गए। ‘बिग बॉस 16’ के मौजूदा कंस्टेंटे्स सलमान खान के गानों पर डांस करके उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नजर आए। सरप्राइज डांस में साजिद खान एससी स्टेन के साथ दोस्ती-यारी गाने पर डांस करते नजर आते हैं। फिर प्रियंका चहर चौधरी और अंकिता गुप्ता की जोड़ी 'चल प्यार करेगी...' गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आते हैं। शिव ठाकरे और निम्रत कौर भी बेस्ट डांस करते नजर आते है। आखिरी में टीना और सुंबुल भी थिरकते नजर आते हैं। इस सारी परफॉर्मेंस को देखकर सलमान खान इमोशनल हो जाते हैं।

Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' पर नहीं पड़ा 'सर्कस' रिलीज होने का असर, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इस साल 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनां ंरहे हैं। बॉलीवुड के इस मशहूर सुपरस्टार की इंडस्ट्री में खास पहचान है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन