1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लंबे समय बाद TMKOC की 'दयाबेन' आईं नजर, पति-बच्चों संग किया अश्वमेध यज्ञ

लंबे समय बाद TMKOC की 'दयाबेन' आईं नजर, पति-बच्चों संग किया अश्वमेध यज्ञ

 Published : Feb 24, 2024 11:55 pm IST,  Updated : Feb 24, 2024 11:55 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पिछले 16 सालों से दर्शकों एंटरटेन कर रहा है। वहीं इस कॉमेडी शो के सबसे पॉपुलर किरदार में से एक 'दयाबेन' का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिशा वकानी अपने पति-बच्चों संग अश्वमेध यज्ञ करते दिखाई दे रही हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame disha vakani aka dayaben performed Ashwamedha Yagya- India TV Hindi
TMKOC की दयाबेन ने पति-बच्चों संग किया अश्वमेध यज्ञ Image Source : INSTAGRAM

असित मोदी के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल प्ले कर सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। दिशा वकानी किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं वह अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से लेकर फनी डायलॉग्स से सभी को हंसाने के लिए फेमस हैं। इसी बीच दयाबेन का सालों बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ अश्वमेध यज्ञ करते नजर आ रही हैं। दिशा वकानी लंबे अरसे से पर्दे से दूर हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। लंबे समय से दिशा वकानी उर्फ दयाबेन 'तारक मेहता...' में अपने कमबैक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

दिशा वकानी ने किया अश्वमेध यज्ञ

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन ने सिटकॉम से मैटरिनीटी ब्रेक लिया था।  तब से फैंस उनकी शो में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं उनकी वापसी की खबरों के बीच कई बार टीवी एक्ट्रेस को स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में शो के 15 साल पूरे होने पर असित मोदी ने फैंस से दिशा वकानी के कमबैक की अनाउंसमेंट की थीं। दयाबेन को एक बार फिर से देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच एक्ट्रेस को अश्वमेध यज्ञ में परिवार के साथ देखा गया जहां उन्होंने इसके अनुभव के बारे में भी बात कीं।

यहां देखें दयाबेन अश्वमेध यज्ञ का वीडियो-

दयाबेन ने गायत्री मंत्र का किया जाप

दिशा वकानी ने खारघर नवी मुंबई में आयोजित अश्वमेघ गायत्री महायज्ञ में पूरे परिवार के साथ भाग लिया। अश्वमेध यज्ञ का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा किया गया था। एक्ट्रेस दिशा वकानी ने यज्ञ का हिस्सा बनने पर आभार भी जताया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिशा वकानी मंत्र का जाप कर रही हैं। आरती कर रही हैं और हवन करती दिख रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि 'इस महायज्ञ का मौका मिला इसलिए मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझती हूं।'

दिशा वकानी की पर्सनल लाइफ

बता दें कि दिशा वकानी ने 24 नवंबर 2015 को बिजनेसमैन मयूर पाडिया से अरेंज मैरिज की थी। साल 2017 में दोनों ने एक बेटी का वेलकम किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने मैटरनिटी लीव पर थी। बाद में  2022 में दिशा ने अपने दूसरे बच्चे बेबी बॉय का स्वागत किया। दिशा वकानी को 2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया जेठालाल गड़ा के रोल में देखा गया था। 

ये भी पढ़ें:

Sanjay Leela Bhansali की बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट से रानी मुखर्जी तक, इन सितारों ने बढ़ाई रौनक

'पांड्या स्टोर' से रातों-रात बाहर हो चुके हैं ये स्टार, नाम जानकर शॉक्ड हो जाएंगे फैंस

GHKKPM में विलेन बन पॉपुलर हुए ये स्टार, रियल लाइफ में हैं बिल्कुल अलग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन