1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 19 दिनों से छोड़ा खाना-पीना, 'तारक मेहता' के सोढ़ी की बिगड़ी हालत, दोस्त ने सुनाई दर्द भरी दास्तां

19 दिनों से छोड़ा खाना-पीना, 'तारक मेहता' के सोढ़ी की बिगड़ी हालत, दोस्त ने सुनाई दर्द भरी दास्तां

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 10, 2025 12:05 pm IST,  Updated : Jan 10, 2025 01:38 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में लोगों को हंसाने वाले गुरुचरण सिंह की हालत ठीक नहीं है। शो में सोढ़ी के रोल में गुरुचरण सिंह नजर आया करते थे। अब उनकी दोस्त ने खुलासा किया कि उन्होंने 19 दिनों से खाना-पीना छोड़ दिया है।

Gurucharan Singh aka Sodhi - India TV Hindi
गुरुचरण सिंह। Image Source : INSTAGRAM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अपने किरदार सोढ़ी के लिए घर-घर में मशहूर गुरुचरण सिंह की हालत काफी नाजुक है। एक्टर अस्पतासल में भर्ती हैं। मंगलवार को अभिनेता ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उनकी हालत देख उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे और चिंता करने लगे थे कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। अब गुरुचरण सिंह की करीबी दोस्त सोनी ने उनकी हालत पर अपडेट साझा किया है और बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और पहले से भी ज्यादा बिगड़ गई है।  

नहीं खा रहे खाना

बेहद लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गुरुचरण सिंह उर्फ ​​सोढ़ी की हालत बेहद खराब है। सीधे शब्दों में कहें तो उनकी हालत वाकई बहुत गंभीर है। इस बात का खुलासा उनकी दोस्त सोनी ने द विक्की लालवानी शो में दिए इंटरव्यू में किया। सोनी ने बताया कि वह मानसिक शांति खो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुचरण की मां का हाल बेहाल है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुचरण ने 19 दिनों से खाना-पीना बंद कर दिया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों ने पिछली रात से अपने फोन स्विच ऑफ कर रखे हैं। दो दिनों से वो उनके संपर्क में नहीं हैं, ऐसे में उनकी चिंता और बढ़ गई है। साथ ही सोनी ने बताया कि वो इससे पहले उनकी मां के साथ जुड़ी हुई थीं और उनके स्वास्थ का हाल उन्हीं से पूछा करती थीं। 

यहां देखें पोस्ट

सरकारी अस्पताल में चल रहा इलाज

सोनी ने बताया कि पहले उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में दिखाया गया और फिर वो घर आ गए, लेकिन घर आने पर फिर से तबीयत खराब हुई और उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाना पड़ा। सरकारी अस्पाल में एक्टर का इलाज जारी है। गुरुचरण सिंह की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। एक्टर ने खुद इस बात का कुछ दिनों पहले खुलासा किया था कि वो काम की तलाश में हैं और उनके ऊपर काफी कर्ज भी है। 

पिता की हालत हुई थी खराब

बता दें, दिसंबर के महीने में ही एक्टर ने अपने पिता का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटे दिख रहे थे और उन्हें खून चढ़ाया जा रहा था। एक्टर ने बताया था कि उनके पिता की हालत नाजुक है। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'कृपया पिताजी के लिए प्रार्थना करें। 5.6 हीमोग्लोबिन- फिर से इतना कम हो गया। मिनिमम 13 से 17 होना चाहिए। दिल्ली में हम दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में हैं। डॉ. समीर कपूर और पूरी टीम को धन्यवाद, वाहेगुरु जी, सभी को धन्यवाद और आशीर्वाद, राजा, सबसे अच्छे दोस्त, धन्यवाद।' अब इसके कुछ दिनों बाद ही एक्टर खुद बीमार हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन