1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता' के प्रोड्यूसर ला रहे नया शो, हिलेगी कई शो की TRP!

'अनुपमा' और 'ये रिश्ता' के प्रोड्यूसर ला रहे नया शो, हिलेगी कई शो की TRP!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 08, 2023 11:37 pm IST,  Updated : Jul 08, 2023 11:37 pm IST

स्टारप्लस पर एक नया शो आने वाला है। इस शो का नाम 'बातें कुछ अनकही सी' है। इसे भी 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोड्यूसर राजन शाही प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Baatein Kuch Ankahee Si- India TV Hindi
मोहित मलिक और सायली सालुंखे। Image Source : INSTAGRAM

स्टारप्लस हमेशा असाधारण और नए कंटेंट एक्सप्लोर करने के लिए जाना जाता है और अब 'बातें कुछ अनकही सी' के साथ ये चैनल कुछ अलग और प्रासंगिक करने के लिए तैयार है। इस शो के साथ स्टारप्लस 30 और 40 साल के दो व्यक्तियों की एक नई कहानी लेकर आ रहा है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए उनकी आपस में जुड़ी हुई यात्रा और यह सवाल कि क्या एक निश्चित उम्र के बाद भी प्यार होना पॉसिबल है।

शो में नजर आएंगे ये एक्टर्स

इस शो में मोहित मलिक और सायली सालुंखे नजर आएंगे। सीरियल की कहानी अलग-अलग पृष्ठभूमि के दो मिडिल एज के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। जब वे मिलते हैं तो दुनिया के बारे में उनके विचार कैसे टकराते हैं और संगीत उनके सफर में एक अहम भूमिका निभाता है। निर्माताओं ने हाल ही में शो का पहला प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में वंदना और कुणाल का परिचय दिया गया है और वंदना अपने परिवार के साथ अपना 35वां जन्मदिन मनाती दिख रही हैं। 

कुछ ऐसा है प्रोमो
प्रोमो में आगे दिखाया गया कि 35 साल की उम्र में वंदना सिंगल हैं, जिसके कारण उनके रिश्तेदारों ने उन पर शादी करने का दबाव डाला है। लेकिन वह अभी भी अपने सपनों को पूरा करने को लेकर होपफुल है और उसका मानना है कि प्यार में पड़ने के लिए समझौता करना और सही व्यक्ति का इंतजार करना अच्छा नहीं है। दूसरी तरफ कुणाल की सीन में एंट्री होती है। कुणाल और वंदना की पहली मुलाकात हुई। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी कहानी कैसे आगे बढ़ती है और क्या प्यार और जिंदगी में वकाई उम्र कोई बाधा है?

अनुपमा के प्रोड्यूसर ला रहे शो
'बातें कुछ अनकही सी' का निर्माण राजन शाही द्वारा किया जाना हैं। राजन शाही ऐसा कंटेंट लाने के लिए फेमस हैं जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और देखा है। लेकिन अब पहली बार   है जब जीवन और प्यार पर बेस्ड एक मैच्योर कहानी के साथ वो कुछ हटके ट्राई कर रहें है। राजन शाही और स्टारप्लस हमेशा क्वालिटी कंटेंट लेकर आए हैं। राजन शाही और स्टारप्लस के सहयोग से अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे कुछ आइकोनिक शो लोगों को मिले हैं, और अब 'बातें कुछ अनकही सी' के साथ नए रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने के लिए फिर से एक साथ आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: अनुपमा को खून के आंसू रुलाने के लिए तैयार हैं ये 5 महा ट्विस्ट, तीन खलनायक करेंगे हालत पस्त!

रणबीर ही नहीं दामाद सैफ अली खान ने भी सास नीतू कपूर को दिया सरप्राइज, बन गया एक्ट्रेस का दिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन