1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP Report: अनुपमा की रेटिंग में आई गिरावट, बिग बॉस ने मारी टॉप 5 में एंट्री, जानिए कौन है नंबर 1

TRP Report: अनुपमा की रेटिंग में आई गिरावट, बिग बॉस ने मारी टॉप 5 में एंट्री, जानिए कौन है नंबर 1

 Published : Dec 02, 2022 02:58 pm IST,  Updated : Dec 02, 2022 02:58 pm IST

TRP Report Week 47: साल 2022 के सप्ताह 47 की BARC TRP रिपोर्ट सामने आ चुकी है और इसमें टॉप 5 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' की एंट्री हो चुकी है।

TRP Report Week 47- India TV Hindi
TRP Report Week 47 Image Source : TWITTER

TRP List: BARC हर सप्ताह अपनी TRP रिपोर्ट जारी करता है और आपके फेवरेट रियलिटी और नॉन रियलिटी शोज की परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी देता है। इससे पता चलता है कि हमारे पसंदीदा शो कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं और क्या वे दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो रहे हैं या नहीं। सप्ताह 47 की रिपोर्ट में, हमारे पास कुछ रोमांचक नई एंट्री भी हैं, इन शोज ने अपनी पूरी ताकत लगाकर सफलतापूर्वक टॉप 5 में जगह बना ली है।

आइए नजर डालते हैं उन टीवी शोज पर जो इस हफ्ते टॉप 5 में रहे:

अनुपमा 

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा स्टारर 'Anupamaa' फिर से दर्शकों का पसंदीदा शो साबित हुआ है क्योंकि इसने सफलतापूर्वक पहला स्थान हासिल किया है और इसे 2.8 रेटिंग मिली है। पिछली टीआरपी रिपोर्ट की तुलना में शो की रेटिंग में थोड़ी गिरावट देखी गई है क्योंकि डेली सोप को बीते सप्ताह 3.2 रेटिंग मिली थी। कम रेटिंग के बावजूद, शो परफेक्ट ड्रामा और ट्विस्ट से लोगों का मनोरंजन करने में सफल रहा है और लगातार जनता का दिल जीत रहा है।

गुम है किसी के प्यार में

नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर टीवी शो 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' भी टेलीविजन स्क्रीन पर सबसे पसंदीदा शो में से एक रहा है। सप्ताह 47 की रिपोर्ट में, शो दूसरे स्थान पर रहा और उसे 2.7 रेटिंग मिली। पिछली टीआरपी रिपोर्ट पर गौर करें तो 'गुम है किसी के प्यार' में की रेटिंग भी थोड़ी कम हुई है, बीते सप्ताह शो को 2.8 रेटिंग मिली थी।

इमली

एक और शो जिसकी रेटिंग में गिरावट देखी गई है, वह मेघा चक्रवर्ती, सीरत कपूर और करण वोहरा स्टारर 'Imlie' है। पिछले हफ्ते की रिपोर्ट में 'इमली' को 2.3 रेटिंग मिली थी और इस हफ्ते इसे 2.2 रेटिंग मिली है। हालांकि रेटिंग गिर गई है, लेकिन शो ने अपनी मजेदार कहानी के कारण टॉप 3 स्थान पर बना हुआ है।

Harry Potter फैंस के लिए आई बड़ी खबर, जल्द ही टीवी पर आ सकती है पूरी सीरीज

ये रिश्ता क्या कहलाता है और फालतू

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' स्क्रीन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक रहा है और लगातार शीर्ष 5 स्थानों में रैंकिंग कर रहा है। हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर शो इस सप्ताह की लिस्ट में चौथे स्थान पर रहा है। इस शो ने 2.2 रेटिंग प्राप्त की है। इसी तरह, आकाश आहूजा और निहारिका चौकी का शो 'Faltu' भी प्रशंसकों को प्रभावित करने में कामयाब रहा है और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के साथ चौथे स्थान पर रहा और 2.2 रेटिंग हासिल की।

Freddy Review: डेंटिस्ट, किलर और शर्मीले कार्तिक आर्यन ने किया दंग, जानिए कैसी है फिल्म

'ये है चाहतें', 'बिग बॉस 16' और 'पांड्या स्टोर'

इस लिस्ट में नंबर 5 की जगह के लिए काफी तगड़ा कॉम्पिटीशन नजर आ रहा है। सरगुन कौर लूथरा और अबरार काज़ी के शो 'Yeh Hai Chahatein' को 2.0 रेटिंग मिली है। किंशुक महाजन, शाइनी दोशी, कंवर ढिल्लों, एलिस कौशिक, अक्षय खरोडिया, सिमरन बुधरूप और मोहित परमार वाले 'Pandya Store' भी 'ये है चाहतें' के समान ही 2.0 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर हैं। लेकिन एक और शो इनके साथ पांचवां स्थान हासिल करने में कामयाब रहा है, वह है सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'bigg boss 16', जो अब घर के अंदर लगातार होने वाले विवादों के चलते टॉप 5 पर जगह बना चुका है। 

Cirkus Trailer Release: इलेक्ट्रिक मैन बनकर रणवीर सिंह ने दिए 440 वोल्ट के झटके,ट्रेलर देख हो जाएंगे लोटपोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन