1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Tunisha Sharma Funeral: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के पोस्टमॉर्टम में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई मौत की वजह

Tunisha Sharma Funeral: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के पोस्टमॉर्टम में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई मौत की वजह

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Dec 25, 2022 10:35 am IST,  Updated : Dec 25, 2022 10:48 am IST

Tunisha Sharma Death News: टीवी एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा की आत्महत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। मुंबई की वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

file photo - India TV Hindi
Tunisha Sharma Image Source : FILE PHOTO

Tunisha Sharma Funeral: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस Tunisha Sharma की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। वही तुनिषा शर्मा का आज तड़के मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में कई बड़े खुलासे हुए हैं। बता दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई मौत हुई है। साथ ही प्रेग्नेंसी की बात को पुलिस सूत्रों ने फिलहाल खारिज किया है। शरीर पर कोई भी जख्म के निशान नहीं है। 

सलमान खान को मिला बर्थडे सरप्राइज, देखकर इमोशनल हुए 'चुलबुल पांडे'

तुनिषा की मां ने को-स्टार शीजान खान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद मुंबई की वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सह-अभिनेता पार्थ जुत्शी ने कहा मुझे पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था और सामान्य सवाल पूछे गए थे। मैं उसके संबंधों पर टिप्पणी नहीं कर सकता, मुझे कोई जानकारी नहीं है, यह उसका आंतरिक मामला था। जब घटना हुई, मुझे पता चला कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

टुनिशा शर्मा ने साल 2016 में फिल्म 'फितूर' में कैटरीना कैफ के बचपन की भूमिका निभाई थी। 'फितूर' के आलावा उन्हें 'बार बार देखो', 'कहानी 2', 'दबंग 3' जैसी फिल्मों में देखा गया था। टुनिशा शर्मा ने सीरियल 'शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह' में मेहताब कौर की भूमिका निभाई थी। अभी वह कलर्स टीवी के 'इंटरनेट वाला लव' में अध्या वर्मा की भूमिका निभा रही थीं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन