1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. वीजे सनी ने जीता 'बिग बॉस तेलुगू 5', शनमुख रहे रनरअप

वीजे सनी ने जीता 'बिग बॉस तेलुगू 5', शनमुख रहे रनरअप

 Written By: IANS
 Published : Dec 20, 2021 06:05 pm IST,  Updated : Dec 20, 2021 06:05 pm IST

नागार्जुन द्वारा आयोजित ग्रैंड फिनाले में कई हस्तियां शामिल हुई थी। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, एस.एस. राजामौली और ब्रह्मास्त्र की टीम मंच पर थी, जब उन्होंने सीजन के शीर्ष-5 प्रतियोगियों के साथ बातचीत की।

 वीजे सनी ने जीता 'बिग बॉस तेलुगू 5', शनमुख रहे रनरअप- India TV Hindi
 वीजे सनी ने जीता 'बिग बॉस तेलुगू 5', शनमुख रहे रनरअप Image Source : INSTAGRAM

हैदराबाद: वीजे सनी ने भारी मतों के अंतर से 'बिग बॉस तेलुगु 5' का खिताब जीता है जबकि शनमुख जसवंत रनरअप रहे। नागार्जुन द्वारा होस्ट किया गया, 'बिग बॉस तेलुगु 5' का पांचवां सीजन अब समाप्त हुआ। एक भव्य कार्यक्रम के साथ निर्माताओं ने रविवार को ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया।

नागार्जुन द्वारा आयोजित ग्रैंड फिनाले में कई हस्तियां शामिल हुई थी। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, एस.एस. राजामौली और ब्रह्मास्त्र की टीम मंच पर थी, जब उन्होंने सीजन के शीर्ष-5 प्रतियोगियों के साथ बातचीत की।

दूसरे एलिमिनेशन के चलते मानस ने घर छोड़ दिया। बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही श्याम सिंह रॉय की टीम ने नानी, साई पल्लवी और कृति शेट्टी ने उनका स्वागत किया। तीसरे एलिमिनेशन में श्रीराम चंद्रा ने नागा चैतन्य के घर में आने के बाद घर छोड़ दिया था।

शनमुख और सनी मंच पर खड़े थे, तभी नागार्जुन से विजेता की घोषणा की। इसमें वीजे सनी की जीत हुई।

इनपुट-आईएएनएस

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन