1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ये रिश्ता क्या कहलाता है: अक्षरा के बेटे ने इस शख्स को सिखाया सबक, अभिमन्यु के दिल में बजेगी गिटार

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अक्षरा के बेटे ने इस शख्स को सिखाया सबक, अभिमन्यु के दिल में बजेगी गिटार

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jan 16, 2023 11:50 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 11:50 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी शो है। हर्षद चोपड़ा ने अभिमन्यु की भूमिका और प्रणाली राठौड़ ने अक्षरा का किरदार निभया है।

yeh rishta kya kehlata hai 16 january 2023 - India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI

स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोज नए ट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में अक्षरा-अभिमन्यु के रोमांस को फैंस बहुत पसंद करते हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी शो बन गया है। अक्षरा नील के मरने और उसके गर्भपात के लिए दोषी ठहराए जाने के ट्रैक का अनुसरण करती है। हालांकि, अक्षरा के जीवन में काफी कुछ बदल गया है। सीरियल में ड्रामा और ट्विस्ट देखने के लिए तैयार हो जाए।

अभिमन्यु कसौली में है, लेकिन कसौली में अभी तक दोनों का आमना सामना नहीं हुआ है। इस बीच कहानी में खूब सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। दोनों कई बार सामने आने से बच जाते हैं। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है। ये देखना दिलचस्प होगा....

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि कसौली में अभिनव, अभिमन्यु को पूरा शहर घूमा रहा है। वहीं, अब सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिमन्यु की मुलाकात अभीर से होगी, लेकिन वह अभी को नहीं पहचान पाएगा क्योंकि उसके चेहरा गंदा हो रखा होता है। 

हम देखते हैं कि अभीर कसौली की सड़कों पर अभिमन्यु को देखता है और वह उसे अपने माता-पिता की लड़ाई के पीछे का कारण मानता है। वह अभिमन्यु पर एक गंदा फुटबॉल फेंकेता है, जिससे उसका स्वेटर खराब हो जाएगा और जैसे ही अभीर भागने की कोशिश करता है। अभिमन्यु उसे पकड़ लेता है और उसे अपनी बाहों में उठा लेता है। अभिमन्यु को अभीर से तुरंत जुड़ाव महसूस होता है। 

अभीर वहां से भाग जाता है। साथ ही वह अभिमन्यु का मफलर भी साथ ले जाता है। हालांकि, जब वह घर जाता है तो उसे अक्षरा खूब डांटती है और अभिमन्यु से माफी मांगने के लिए कहती है। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मंजरी अब आरोही की बड़ी मां यानी स्वर्णा से बात करती है लेकिन वह भी आरोही-अभिमन्यु की शादी की बात सुनकर हैरान रह जाती है। इस दौरान मंजरी उनसे मदद की मांग करती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में यह भी देखने को मिलेगा कि अभीर अभिमन्यु से माफी मांगने के लिए उसके होटल तक पहुंच जाता है लेकिन वो यहां भी खूब मस्ती करता है और फिर अकेला भाग जाता है। इसी वजह से अभिमन्यु भी उसके पीछे भागता है, लेकिन इस बीच शैतान अभीर पुलिस से पंगा ले लेता है और उसे बचाने के लिए अभिमन्यु जेल तक पहुंच जाता है।

ये भी पढ़ें-

Shilpa Shinde Comeback: अंगूरी भाभी की हो रही है फिर से वापसी, लोटपोट होने के लिए हो जाइए तैयार

Shweta Tiwari ने Besharam Rang गाने पर किए एनर्जेटिक मूव्स, नए अंदाज में दिखाया स्वैग

'पठान' के साथ थियेटर में रणबीर कपूर के फैंस को मिलेगा जबरदस्त सरप्राइज!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन