1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आरोही की बेटी रूही को इस शख्स के साथ देख, गोयनका-बिरला परिवार की थम गई सांसे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आरोही की बेटी रूही को इस शख्स के साथ देख, गोयनका-बिरला परिवार की थम गई सांसे

 Published : Feb 07, 2023 11:57 am IST,  Updated : Feb 07, 2023 12:00 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आरोही की बेटी रूही उर्फ हेरा मिश्रा ने बिरला परिवार के दुश्मन के बेटे के साथ किया डांस, वीडियो देख आप भी कहेंगे....

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame hera mishra aka ruhi dance with akshara son abhir- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहा है। जहां अभिमन्यु, अक्षरा के बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है वहीं आरोही की हालत भी गंभीर हो गई है, लेकिन आरोही की बेटी रूही मां को छोड़ इस शख्स के साथ मस्ती करती नजर आई जिससे देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे। हाल ही में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की फेम रूही उर्फ हेरा मिश्रा ने एक BTS वीडियो पोस्ट किया है जिससे देख आप भी चौक जाएंगे। 

अक्षरा और अभिमन्यु की भूमिका में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा हैं। करिश्मा सावंत ने आरोही की भूमिका निभाई है। शो में हाल ही में 6 साल का लीप आया है और अभिमन्यु-अक्षरा अपनी अलग जिंदगी जी रहे हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लंबे समय से जनता के बीच राज कर रहा है और दर्शकों को यह जानना अच्छा लगता है कि शो में क्या होता है। शो वर्तमान में तीसरी पीढ़ी पर आधरित है। दर्शक यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि शो के कथानक के साथ-साथ पर्दे के पीछे क्या चल रहा है और अपने पसंदीदा टीवी सितारों के जीवन से छोटी-छोटी बातें जनना पसंद करते हैं।

रूही, नील और आरोही की बेटी है, लेकिन नील की अनुपस्थिति में अभिमन्यु ने उसके जीवन में एक पिता की भूमिका निभाई है और वह उसे - पोपी कहती है। रूही ने शो में सभी का दिल जीत लिया है और बिरला परिवार की पसंदीदा बनने में कामयाब रही है। 

इस वीडियो को देख पाता चल रहा है कि कैसे रूही अपने सह-कलाकारों के कितने करीब है। ऐसे में हेरा मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्षरा के बेटे अभीर के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिससे फैंस बहुत पंसद कर रहे हैं। 

इस बीच सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिनव ने अक्षरा और अभिमन्यु के कनेक्शन के बीच के बिंदुओं को जोड़ा और उसी पर अक्षरा का सामना किया। आरोही अस्पताल में है क्योंकि उसे गलती से करंट लग गया था और उसका इलाज चल रहा है। अक्षरा जल्द ही इस बारे में पता लगाने के बाद आरोही के पास जाएंगी हैं।

ये भी पढ़ें-

Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट, पहले पार्ट से भी ज्यादा दमदार होगा प्रीक्वल

Pathaan Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, 800 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन!

राखी सावंत ने आदिल के इस राज का किया खुलासा, एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन