1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. आफताब शिवदासानी ने शुरू की वेब सीरीज 'प्वॉइजन-2' की शूटिंग

आफताब शिवदासानी ने शुरू की वेब सीरीज 'प्वॉइजन-2' की शूटिंग

 Published : Jun 30, 2020 11:20 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 11:20 pm IST

आफताब ने इस एक्शन-क्राइम थ्रिलर में शो के दूसरे सीजन में आदित्य सिंह राठौर की भूमिका निभाई है। 

AFTABH- India TV Hindi
आफताब शिवदासानी ने शुरू की वेब सीरीज 'प्वॉइजन-2' की शूटिंग  Image Source : PR

मुंबई: लॉकडाउन के बाद स्थिति सामान्य होने और शूटिंग दोबारा शुरू होने के बाद अभिनेता आफताब शिवदासानी अपने वेब सीरीज 'प्वॉइजन-2' के लिए तैयार हैं। इंस्टाग्राम पर, अभिनेता ने साझा किया कि वह कैसे शो के मैकर्स के साथ हैं और सोशल डिस्टेंसिंग इत्यादी नियमों का पालन कर रहे हैं। उन्हें स्नैपशॉट में मास्क पहने देखा जा सकता है।

आफताब ने इस एक्शन-क्राइम थ्रिलर में शो के दूसरे सीजन में आदित्य सिंह राठौर की भूमिका निभाई है। इस वेब सीरीज का पहला सीजन पिछले साल जारी हुआ था, जिसमें अरबाज खान और तनुज विरवानी मुख्य भूमिका में थे। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन