1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. मलयालम फिल्म 'सूफीयम सुजातयुम' 3 जुलाई को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

मलयालम फिल्म 'सूफीयम सुजातयुम' 3 जुलाई को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

 Published : Jun 22, 2020 07:47 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 07:47 pm IST

मलयालम फिल्म 'सूफीयम सुजातयुम' का 3 जुलाई को अमेजन प्राइम पर वर्ल्ड प्रीमियर होगी।

amazon- India TV Hindi
मलयालम फिल्म 'सूफीयम सुजातयुम' 3 जुलाई को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज Image Source : TWITTER- AMAZON PRIME VIDEO

कोच्चि: रोमांस जोनर पसंद करने वाले अमेजन प्राइम मेंबर्स को इस साल जुलाई महीने में एक शानदार अनुभव मिलने वाला है। विजय बाबू का प्रोडक्शन बैनर फ्राईडे फिल्म हाऊस अपने दर्शकों को लेकर आ रहा है, फिल्म 'सूफीयम सुजातयुम', जो 3 जुलाई को वर्ड प्रीमियर होगी। इस म्यूजि़कल लव स्टोरी में मलयालम और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जयसूर्या के साथ मल्टी-टैलेंटेड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी हैं। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी 14 सालों के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करती नजर आयेंगी।

इस फिल्म के विजुअल्स के अलावा भी अनु मोठेदथ की सिनेमेटोग्राफी दर्शकों को बांधेगी। इस फिल्म को एडिट किया है दीपू जोशी ने। फिल्म का दिलकश म्यूजि़क तैयार किया है कंपोजर एम जयचंद्रन ने। इसके गीत हरि नारायण ने लिखे हैं और गानों को अपनी आवाज दी है, सुदीप पालनाड ने। इस फिल्म की पेशकश एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर विनय बाबू द्वारा की गई है।

इस लव स्टोरी का 3 जुलाई को, 200 से भी ज्यादा देशों और क्षेत्रों में वर्ल्ड प्रीमियर किया जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन