1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भोंसले' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, एक्टर ने शेयर किया ट्रेलर

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भोंसले' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, एक्टर ने शेयर किया ट्रेलर

 Published : Jun 19, 2020 03:47 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 03:47 pm IST

मनोज बाजपेयी की फिल्म भोंसले का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है।

manoj bajpayee- India TV Hindi
मनोज बाजपेयी Image Source : INSTAGRAM/BAJPAYEE.MANOJ

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म भोंसले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। मनोज बायपेयी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा-भोंसले का सोनीलिव पर 26 जून को प्रीमियर होगा। फिल्म में मनोज एक पुलिस कॉन्सटेबल के किरदार में नजर आए हैं।

मनोज बाजपेयी ने कहा-मैं काफी उत्साहित हूं कि 'भोंसले' मेरे विश्वास प्रणाली का एक प्रोडक्ट है, जिसने मुझे बहुत अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा मिली और दूसरा एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स (APSA) का प्रीमियर सोनीलीव पर होगा। यह मेरे और पूरी टीम के लिए बहुत अच्छी खबर है! स्ट्रीमिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।

भोंसले की कहानी एक पुलिस कॉन्सटेबिल के इर्द-गिर्द घूमती है जो प्रवासियों को उनकी स्थानीय नेताओं के साथ लड़ाई में मदद करता है।

भोंसले को देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ संतोष जुवेकर और इपशिता चक्रवर्ती सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन