1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'आउट ऑफ लव' के दूसरे सीजन के लिए रसिका दुग्गल कर रही हैं तैयारी

'आउट ऑफ लव' के दूसरे सीजन के लिए रसिका दुग्गल कर रही हैं तैयारी

 Published : Sep 20, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 01:28 pm IST

शो के पहले सीजन में वह एक डॉक्टर मीरा कपूर के किरदार में थीं, जो अपनी जिंदगी में पहले तो काफी खुश दिखाई पड़ती है, लेकिन आगे चलकर उसे अपने पति की बेवफाई का पता चलता है।

रसिका दुग्गल- India TV Hindi
रसिका दुग्गल Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री रसिका दुग्गल दो महीने के शेड्यूल के लिए जल्द ही तमिलनाड़ु के कुन्नूर के लिए रवाना होने वाली हैं। यहां वह अपने हिट वेब सीरीज 'आउट ऑफ लव' के दूसरे सीजन की शूटिंग करेंगी। शो के पहले सीजन में वह एक डॉक्टर मीरा कपूर के किरदार में थीं, जो अपनी जिंदगी में पहले तो काफी खुश दिखाई पड़ती है, लेकिन आगे चलकर उसे अपने पति की बेवफाई का पता चलता है।

शो के दूसरे सीजन में यह दिखाया जाएगा कि किस तरह से मीरा एक सिंगल पेरेंट के रूप में अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती है।

इसके बारे में वह कहती हैं, "मैं एक ऐसे किरदार को निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं जिसके साथ कहानी आगे बढ़ती है और इसके अलावा एक लंबे शूटिंग श्ेाड्यूल के प्रतिबद्धता व दृढ़ता का अनुभव करने के लिए भी बेहद रोमांचित हूं, जहां शो के लगभग हर फ्रेम में आप मौजूद रहते हैं।"

इसके अलावा, रसिका 'मिर्जापुर सीजन 2' और मीरा नायर की फिल्म 'ए सूटेबल बॉय' के रिलीज होने का भी इंतजार कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन