1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. रियल IPL बिडिंग वाले दिन मेकर्स ने 'इनसाइड एज 2' से नीलामी का एक विशेष वीडियो किया रिलीज़

रियल IPL बिडिंग वाले दिन मेकर्स ने 'इनसाइड एज 2' से नीलामी का एक विशेष वीडियो किया रिलीज़

 Published : Dec 19, 2019 06:03 pm IST,  Updated : Dec 19, 2019 06:03 pm IST

इनसाइड एज के पहले सीज़न को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद दूसरा सीज़न भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा साबित हुआ है।

रियल IPL बिडिंग वाले दिन...- India TV Hindi
रियल IPL बिडिंग वाले दिन मेकर्स ने 'इनसाइड एज 2' से नीलामी का एक विशेष वीडियो किया रिलीज़!

मुंबई: आज आईपीएल की बिडिंग चल रही है और हर कोई जानना चाहता है कि कौन सा खिलाड़ी कितने करोड़ में नीलाम हुआ। ऐसे में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के "इनसाइड एज 2" के निर्माताओं ने एक विशेष वीडियो जारी किया है। वीडियो का टाइटल है, "हाउ एंटी-बिडिंग वर्क्स!", जिसमें बिडिंग के गेम में एक्टर्स के इर्दगिर्द होने वाली साजिश के बारे में दिखाया जा रहा है।

वीडियो में, हम मुंबई मावेरिक्स और आर्किड के बीच क्रिकेटर पर जीत हासिल करने की लड़ाई देख सकते हैं। यह वीडियो अधिक खास इसलिए भी है क्योंकि आज रियल लाइफ में आईपीएल की नीलामी हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के इनसाइड एज 2 का प्लॉट भी आईपीएल टूर्नामेंट जैसी है। जब से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर इनसाइड एज 2 रिलीज़ हुई है, तब से इसे दर्शकों से बेहद पसंद किया जा रहा है।

इनसाइड एज के पहले सीज़न को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद दूसरा सीज़न भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा साबित हुआ है और बेहद पसंद किया जा रहा है।दूसरे सीजन में मुख्य कलाकारों में आमिर बशीर, सपना पब्बी, और मार्कंड देशपांडे शामिल है। 

दूसरे सीज़न का निर्माण भी फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने अपने बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत किया है जो अब अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन