1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या कर्नल सोफिया कुरैशी ने वैभव सूर्यवंशी के साथ खिंचवाई फोटो? जानें दावे की सच्चाई

Fact Check: क्या कर्नल सोफिया कुरैशी ने वैभव सूर्यवंशी के साथ खिंचवाई फोटो? जानें दावे की सच्चाई

 Published : May 27, 2025 11:18 pm IST,  Updated : May 27, 2025 11:18 pm IST

सोशल मीडिया पर चल रहा दावा कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की और फोटो खिंचवाई है, जो पूरी तरह गलत और निराधार है।

INDIA TV Fact Check- India TV Hindi
INDIA TV Fact Check Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया पर इन दिनों कर्नल सोफिया कुरैशी चर्चा में है, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने देश के जनता को ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थी। इसी सिलसिले में कर्नल सोफिया देश में काफी सुर्खियों में छाईं रही। कुछ खबरें उनके बारे में सही तो कुछ गलत खबरें भी शेयर की गई। इसी सिलसिले में एक फोटो धड़ल्ले से शेयर हो रही है, जिसमें दावा किया गया कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने राजस्थान रॉयल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की है। जब पड़ताल की गई तो यह खबर फर्जी पाई गई।

क्या किया गया दावा?

सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से एक फोटो शेयर हो रही है जिसमें भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वैभव सूर्यवंशी एक साथ दिख रहे हैं। bollytrend2 नाम के यूजर ने इस फोटो को शेयर किया है और कैप्शन लिखा है, 'वैभव सूर्यवंशी और सोफिया कुरैशी, पॉजिटिविटी और खुशी देने वाली एक धमाकेदार जोड़ी!'

क्या मिला पड़ताल में?

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस फोटो और खबरों को लेकर गूगल पर सर्च किया, जिसमें दोनों की साथ की कोई खबर हमें नहीं मिली, इसके बाद हमने एक-एक कर फोटो को रिवर्स इमेज में सर्च किया तो सच्चाई सामने आ गई। हमने जैसे ही वैभव सूर्यवंशी की फोटो रिवर्स इमेज से सर्च की तो हमें एक मीडिया रिपोर्ट मिली जिसमें वह अपने अंडर-19 की तैयारी कर रहे हैं और वह फोटो उसी दौरान अपने एक सर वसीम से मिले थे। इसी फोटो को एडिट किया गया है और वसीम जफर की फोटो की जगह कर्नल सोफिया कुरैशी की फोटो लगा दी गई है।

वैभव सूर्यवंशी ने यह फोटो खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। 

निष्कर्ष

इंडिया टीवी की पड़ताल में पाया गया कि सोशल मीडिया पर चल रहा दावा कि कर्नल सोफिया कुरैशी और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात हुई है, यह पूरी तरह फर्जी है। किसी ने जानबूझकर भम्र फैलाने के लिए यह फोटो एडिट की है।

ये भी पढ़ें:

​Fact Check: क्या राहुल गांधी ने ज्योति मल्होत्रा से की मुलाकात? जानें वायरल तस्वीर का पूरा सच

Fact Check: क्या सरकार 'PM बेरोजगारी भत्ता योजना' के तहत युवाओं को हर माह दे रही रुपये, जानें सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।