केबीसी ने गुरुवार को आज नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में कर्नल सोफिया कुरेशी ने बताया कि उनके पूर्वज झांसी की रानी के साथ लड़ाई लड़ चुके हैं।
‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। पहली बार महिला अधिकारी नए भारत के शौर्य की कहानी नेशनल टेलिविजन पर बताने जा रही हैं। कर्नल सोफिया और विंग कमांडर ने अमिताभ बच्चन से क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
गौरवशाली भारत एक नई उड़ान, की संकल्पना के तहत राखी पर कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, महिला चेस चैंपियन दिव्या देशमुख, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राखी समर्पित की गई है। 150 छात्रों ने 15 दिन में यह राखी बनाई है।
सोशल मीडिया पर चल रहा दावा कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की और फोटो खिंचवाई है, जो पूरी तरह गलत और निराधार है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद आप की अदालत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तीखे सवीलों के जवाब दिए। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह के द्वारा दिए बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के बाद विजय शाह की काफी आलोचना हो रही है। देश और राज्य की जनता भी मंत्री विजय शाह के खिलाफ बोल रही है। वहीं, अब मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार इस मामले में माफी मांगी है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह को फटकार लगाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उनकी माफी को नामंजूर कर दिया है और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। अब CM मोहन यादव ने भी इस पूरे मामले पर बयान दिया है और कांग्रेस पर निशाना साधा है।
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। उनके ऊपर मंत्री पद से इस्तीफे का खतरा मंडरा रहा है।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह अलग-थलग पड़ते दिख रहे हैं, अब उनका ही विभाग उनसे किनारा करता दिख रहा है।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अब वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री पर एफआईआर दर्ज हो गई है।
एक पोस्ट में कहा, ‘‘विजय शाह की मंत्री पद से बर्खास्तगी एवं प्राथमिकी दोनों कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने पूरे देशवासियों को लज्जित किया है।’’ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश के बाद भारती पहली नेता हैं, जिन्होंने शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रूप अपनाते हुए कहा कि मंत्री विजय शाह पर 4 घंटे में FIR दर्ज की जाए।
एक्स हैंडल पर अली खान महमूदाबाद सक्रिय रूप से सार्वजनिक बहसों में शामिल होते हैं, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर आलोचनाएं साझा करते हैं।
2022 में कोलकाता के फोर्ट विलियम में तैनात सोफिया कुरैशी ने निगम द्वारा आयोजित एक वेबिनार के दौरान अपने खास मार्गदर्शन से युवाओं पर अमिट छाप छोड़ी थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह वैज्ञानिक बनना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने सेना में जाने का भी सपना देखा था, क्योंकि उनके परिवार के कई सदस्य सेना में हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़