1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या श्रद्धा कपूर ने लियोनल मेसी को Kiss किया? जानें वायरल वीडियो का सच

Fact Check: क्या श्रद्धा कपूर ने लियोनल मेसी को Kiss किया? जानें वायरल वीडियो का सच

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 22, 2025 07:22 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 07:22 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी को किस किया।'

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : INDIA TV

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 'बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी को किस किया।'

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 'बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी को किस किया।' सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने अपनी पोस्ट में यह दावा किया है। इसके साथ ही यूजर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर को लियोनस मेसी को किस करते हुए देखा जा सकता है। यूजर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "Shraddha Kapoor kissing messi"

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इससे जुड़े संबंधित कीवर्ड के माध्यम से खोज की, लेकिन इस दौरान हमें किसी भी प्रतिष्ठित या विश्वसनीय मीडिया संस्थान की ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जो इस दावे की पुष्टि करती हो।

इस संबंध में नहीं मिली कोई रिपो र्ट।
Image Source : SCREENSHOTइस संबंध में नहीं मिली कोई रिपोर्ट।

वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर इसके एआई-जनरेटेड होने की आशंका हुई। इसके बाद हमने वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल Sightengine पर स्कैन किया। टूल से मिले परिणामों के अनुसार, वायरल वीडियो 99 प्रतिशत तक एआई-जनरेटेड पाया गया। हमारी पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो असली नहीं है, AI जनरेटड है, जिसे यूजर्स भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

एआई से बनाया गया वीडियो।
Image Source : SCREENSHOTएआई से बनाया गया वीडियो।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को श्रद्दा कपूर और लियोनल मेसी से जोड़कर वायरल किया जा रहा है, जबकि यह वीडियो एआई से एडिट किया गया है। ऐसे में इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में वायरल हो रहा दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: हिजाब कंट्रोवर्सी पर संजय दत्त का वीडियो वायरल, यहां जान लीजिए क्या है हकीकत?

Fact Check: क्या ट्रेन पर लगवा दी गई है स्वामी प्रेमानंद महाराज की तस्वीर? यहां जानें वायरल फोटो को सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।