1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: हिजाब कंट्रोवर्सी पर संजय दत्त का वीडियो वायरल, यहां जान लीजिए क्या है हकीकत?

Fact Check: हिजाब कंट्रोवर्सी पर संजय दत्त का वीडियो वायरल, यहां जान लीजिए क्या है हकीकत?

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 19, 2025 02:53 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 02:53 pm IST

Fact Check: संजय दत्त का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मुस्लिम युवती का हिजाब खींचने पर नीतीश कुमार की आलोचना की है।

Viral Video- India TV Hindi
संजय दत्त का वायरल वीडियो Image Source : SCREENSHOT/X

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींच दिया था। इस मामले में लगातार उनकी आलोचना हो रही है। इस बीच संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि संजय दत्त ने नीतीश कुमार की आलोचना की है। हालांकि, जांच के दौरान यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी पाया गया है।

क्या है वायरल वीडियो?

वायरल वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे संजय दत्त ने खुद ही रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में वह मुस्लिम युवती का हिजाब हटाने के लिए नीतीश कुमार की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह माफी मांगने की बात भी कहते हैं। हालांकि, हकीकत यह है कि संजय दत्त ने 2019 में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने संजय दत्त प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी मराठी फिल्म 'बाबा' के बारे में बात की थी और दर्शकों से इसे देखने का आग्रह किया था। हालांकि, इस वीडियो को एडिट करके नीतीश कुमार की आलोचना करने का फेक ऑडिया इसमें जोड़ दिया गया।

17 दिसंबर को एक यूजर ने एक्स हैंडल पर संजय दत्त का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कथित तौर पर उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सार्वजनिक कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला का बुर्का खींचने के लिए आलोचना करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में अभिनेता को खुद रिकॉर्ड किए गए संदेश में नीतीश कुमार से अपने कृत्य के लिए माफी मांगने का आग्रह करते हुए दिखाया गया है।

जांच में क्या मिला?

जांच के दौरान कई सोशल मीडिया अकाउंट मिले, जिनमें इसी दावे के साथ वीडियो शेयर किया गया था। हालांकि, गूगल लेंस की मदद से संजय दत्त का असली वीडियो भी मिला, जो उन्होंने 2019 में शेयर किया था। इस वीडियो में वह उनके बैनर तले बनी पहली मराठी फिल्म 'बाबा' के बारे में बात कर रहे थे। मूल वीडियो में दत्त ने कहा था: “सभी को नमस्कार। 'बाबा' मेरी निर्मित पहली मराठी फिल्म है। मैं मीडिया को शानदार समीक्षाओं के लिए और दर्शकों को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

फैक्ट चेक का नतीजा

फैक्ट चेक में सामने आया कि संजय दत्त के पुराने वीडियो को एडिट करके गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। संजय दत्त ने नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कोई वीडियो नहीं बनाया है।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: तेजस्वी सूर्या ने PM मोदी की विदेश यात्रा को लेकर दिया था ये बयान, यहां जानें दावे का सच

Fact Check: क्या ट्रेन पर लगवा दी गई है स्वामी प्रेमानंद महाराज की तस्वीर? यहां जानें वायरल फोटो को सच

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।