1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: महाकुंभ में पुष्पक विमान से हुई एंट्री? जानें क्या है वायरल वीडियो का पूरा सच

Fact Check: महाकुंभ में पुष्पक विमान से हुई एंट्री? जानें क्या है वायरल वीडियो का पूरा सच

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 28, 2025 09:22 am IST,  Updated : Jan 28, 2025 09:30 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में कलयुग के पुष्पक विमान से लोगों की एंट्री हुई है। आइये जानते हैं इस दावे का पूरा सच क्या है।

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Originally Fact Checked by Boom: सोशल मीडिया पर नाव के आकार वाली एक कस्टमाइज्ड गाड़ी में सवारी करते लोगों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इस दावे से वायरल किया जा रहा है कि यह लोग कलियुग के पुष्पक विमान से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं। हालांकि बूम ने अपनी जांच में पाया कि यह वायरल वीडियो थाईलैंड का है, जो इंटरनेट पर नवंबर 2024 से ही मौजूद है। इसका प्रयागराज महाकुंभ से कोई-लेना नहीं है। फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा, ‘कलियुग के पुष्कर विमान से कुंभ जाते हुए।’

फेसबुक यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTफेसबुक यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

इंस्टाग्राम पर भी एक अन्य यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है।

इंस्टाग्राम यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTइंस्टाग्राम यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

(आर्काइव लिंक)

फैक्ट चेक

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स को गूगल लेंस से सर्च किया। इस दौरान कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो मिला, जिनमें इसे थाईलैंड का बताया गया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने थाई कैप्शन के साथ 6 नवंबर 2024 को यह वीडियो शेयर किया था।

इस वीडियो में एक टिकटॉक यूजर की आईडी @b_lawan_klanthong दिख रही थी। वीपीएन की मदद से इस टिकटॉक अकाउंट को देखा तो पाया कि यूजर ने थाई कैप्शन के साथ 5 नवंबर 2024 को यह वीडियो शेयर किया था। इस यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन में मनोरोम डिस्ट्रिक्ट भी लिखा हुआ था। मनोरोम जिला थाईलैंड के चाइ नात (Chai Nat) प्रांत में है।

टिक-टॉक पर की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTटिक-टॉक पर की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

गूगल पर और खोजने पर इस वीडियो के बारे में एक खबर भी मिली, जिसमें इस वायरल वीडियो को थाईलैंड का ही बताया गया था। यूजर-जनरेटेड वीडियो कंटेंट शेयर करने वाली एक वेबसाइट Newsflare पर भी यह वीडियो मिला, इसमें भी वीडियो को थाईलैंड का बताया गया।

इसके अलावा Shutterstock वेबसाइट पर 6 नवंबर 2024 को शेयर की गई वायरल वीडियो से मिलती-जुलती कुछ तस्वीरें भी मिलीं। इन तस्वीरों के लिए थाईलैंड में रहने वाले John And Penny को क्रेडिट दिया गया था। वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक यह तस्वीरें थाइलैंड के काम्फेंग फेट शहर की हैं।

वेबसाइट पर पोस्ट की गई तस्वीरें।
Image Source : SCREENSHOTवेबसाइट पर पोस्ट की गई तस्वीरें।

दावा: लोग नाव के आकार वाली गाड़ी (कलियुग के पुष्पक विमान) से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं।

किसने दावा किया: फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स

निष्कर्ष: गलत

(Disclaimer: यह फैक्ट चेक मूल रूप से BOOM द्वारा किया गया है, जिसे Shakti Collective की मदद से India TV ने पुन: प्रकाशित किया है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।