Friday, January 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: महाकुंभ में मिला 1000 किलो का सांप, वायरल वीडियो है फर्जी, एआई से हुआ है तैयार

Fact Check: महाकुंभ में मिला 1000 किलो का सांप, वायरल वीडियो है फर्जी, एआई से हुआ है तैयार

सोशल मीडिया पर महाकुंभ के नाम से कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में 1000 किलो का सांप मिला है। हालांकि जब हमने इस दावे की पड़ताल की तो हमने पाया कि यह वीडियो कंप्यूटर जेनरेटेड है और दावा पूरी तरह से फर्जी है।

Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
Published : Jan 24, 2025 10:07 am IST, Updated : Jan 24, 2025 10:07 am IST
Fact Check 1000 kg snake found in Maha Kumbh viral video is fake created using AI- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL फैक्ट चेक

प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया है। यहां देश व दुनिया से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस बीच महाकुंभ की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ तस्वीरें और वीडियो सहीं हैं तो कुछ फर्जी और डिजिटली क्रिएटेड हैं। दरअसल हाल ही में फेसबुक पर एक यूजर द्वारा एक वीडियो को शेयर किया गया और दावा किया गया कि महाकुंभ में 1000 किलोग्राम का सांप निकला है, जिसका आकार 120 फुट है। लेकिन जब हमने इस दावे की जांच की तो हमने पाया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है और शेयर किया जा रहा वीडियो डिजटली क्रिएटेड है।

वायरल पोस्ट में क्या दावा किया जा रहा है?

इंस्टाग्राम पर यूजर city_ghaziabaad ने वीडियो पोस्ट शेयर किया और लिखा, “महाकुंभ में निकला 1000 किलो का सांप 120 फुट लंबा, श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप।” वहीं फेसबुक यूजर प्रिया सिंह ने इस वीडियो के शेयर करते हुए लिखा, ‘महाकुंभ में निकला 100 फीट लंबा और 1000 किलो का सांप – श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप!' हालांकि इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किया गया पोस्ट फिलहाल इंस्टाग्राम पर हीं दिख रहा है। लेकिन फेसबुक यूजर द्वारा जो वीडियो शेयर किया गया है वह जरूर दिख रहा है। 

फैक्ट चेक में ये जानकारी आई सामने

इंडिया टीवी की टीम ने संबंधित कीवर्ड के साथ जब गूगल पर इसे सर्च किया और जब रिवर्स इमेज के जरिए इसे सर्च किा गया तो हमें यह तो जरूर पता चला कि महाकुंभ में एक कोबरा सांप निकला था। इस खबर को 17 जनवरी 2025 को अमर उजाला में प्रकाशित किया गया था। लेकिन जो वीडियो शेयर किया गया उसकी पड़ताल हमने गूगल लेंस से की तो हमें यूट्यूब पर इस तरह कई वीडियो मिले। एक यूट्यूब चैनल  Linda`s AI Live पर हमें एक वीडियो मिला। इस चैनल पर  भारी संख्या में ऐसे वीडियो मिले जो कंप्यूटर जेनरेटेड हैं। इस चैनल पर 31 दिसंबर 2024 को कंप्यूटर जेनरेटेड वायरल वीडियो को शेयर किया गया है। बता दें कि महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से हुई है। हमनें जांच में पाया कि इस वीडियो कंप्यूटर जेनरेटेड है और एआई द्वारा बनाए गए हैं। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement