1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: सनी देओल ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेत पर ली सेल्फी! जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई

Fact Check: सनी देओल ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेत पर ली सेल्फी! जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई

 Published : Oct 05, 2024 11:59 am IST,  Updated : Oct 05, 2024 12:05 pm IST

अभिनेता सनी देओल और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस फोटो में सनी देओल महेंद्र सिंह धोनी के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानिए इस वायरल फोटो की सच्चाई क्या है?

सनी देओल और महेंद्र सिंह धोनी वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सनी देओल और महेंद्र सिंह धोनी वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में कई फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई फोटो और वीडियो गलत दावों के साथ वायरल किए जाते हैं। या फिर इन फोटो और वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपलोड किया जाता है। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे ही एडिटेड फोटो और गलत दावों के साथ शेयर किए जाने वाले वीडियो की सत्यता की जांच करती है।

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक्टर सनी देओल और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में खेतों के बीचों बीच खड़े सनी देओल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। फेसबुक पर ये फोटो ज्वाला पासवान जी (Jwala Paswan Ji) नाम के यूजर ने अपलोड की है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'सनी देओल और महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक लाइक तो बनता है।'

सनी देओल और महेंद्र सिंह धोनी की एडिटेड है ये फोट
Image Source : SOCIAL MEDIAसनी देओल और महेंद्र सिंह धोनी की एडिटेड है ये फोट

INDIA TV की फैक्ट चेक टीम ने की पड़ताल

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस फोटो की जांच पड़ताल की है। टीम ने सबसे पहले गूगल लेंस का इस्तेमाल करके इस फोटो को सर्च किया। गूगल लेंस के माध्यम से इस फोटो से संबंधित एक फोटो और न्यूज आर्टिकल खुलकर सामने आया है। 17 मार्च, 2022 को इंडिया टुडे में न्यूज आर्टिकल छिपा है। इस आर्टिकल में धोनी अपने खेत में एक शख्स के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इंडिया टुडे ने न्यूज आर्टिकल के हेडिंग में लिखा, 'MS Dhoni's Holi gift to Ranchi: CSK captain to open his farmhouse to public for three days' (एमएस धोनी का रांची को होली का तोहफा: सीएसके कप्तान अपना फार्महाउस तीन दिनों के लिए जनता के लिए खोलेंगे) 

अपने फॉर्म हाउस के खेतों पर खड़े महेंद्र सिंह धोनी
Image Source : MEDIA REPORTअपने फॉर्म हाउस के खेतों पर खड़े महेंद्र सिंह धोनी

क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई?

फेसबुक पर ज्वाला पासवन ने सनी देओल और महेंद्र सिंह धोनी के साथ सेल्फी की जो फोटो अपलोड की है। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस फोटो को एडिटेड पाया है। सनी देओल ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऐसी कोई भी सेल्फी नहीं ली है। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की 2 साल पुरानी फोटो इसी पोज में पाई है, जिसमें वह अपने फार्म हाउस में खड़े हैं। ऐसे में साफ होता है कि सनी देओल के साथ जो महेंद्र सिंह की धोनी की फोटो वायरल हो रही है। वह पूरी तरह से एडिटेड और फेक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।