1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: सरकार ने शुरू की 'ब्लड ऑन कॉल' हेल्पलाइन नंबर 104 सेवा! भ्रामक है ये वायरल दावा

Fact Check: सरकार ने शुरू की 'ब्लड ऑन कॉल' हेल्पलाइन नंबर 104 सेवा! भ्रामक है ये वायरल दावा

 Published : Sep 27, 2025 07:54 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 07:55 pm IST

'ब्लड ऑन कॉल' हेल्पलाइन नंबर को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज फॉरवर्ड किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करके लोग ब्लड का मंगा सकेंगे। जानिए वायरल दावे की सच्चाई क्या है?

ब्लड ऑन कॉल का दावा- India TV Hindi
ब्लड ऑन कॉल का दावा Image Source : X/PIBFACTCHECK

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कई तरह के वीडियो, फोटो और मैसेज वायरल होते हैं। इनमें से ज्यादातर फोटो, वीडियो और मैसेज गलत एवं भ्रामक दावों के साथ शेयर किए जाते हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक ऐसे ही भ्रामक दावों वाले मैसेज, फोटो और वीडियो के सत्यता की जांच करती है।

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म में एक मैसेज फॉरवर्ड हो रहा है, जिसमें दावा किया जरा है कि केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 104 के जरिए पूरे देश में 'ब्लड ऑन कॉल' सेवा शुरू की है। वायरल पोस्ट के अनुसार, हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करके लोग ब्लड का मंगा सकेंगे, जो चार घंटे के भीतर और 40 किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध हो जाएगा।

भ्रामक है ये दावा

भारत सरकार की संस्था प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वायरल मैसेज का फैक्ट चेक किया है। पीआईबी फैक्ट चैक ने बताया कि यह दावा भ्रामक है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। साथ ही पीआईबी ने कहा कि यह नंबर 104 कुछ राज्यों में विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

आम नागरिकों से सरकार की खास अपील

वहीं, केंद्र सरकार ने ब्लड संबंधी एक व्यापक रूप से प्रसारित सोशल मीडिया पोस्ट को झूठा और भ्रामक बताते हुए नागरिकों को इसके झांसे में न आने की चेतावनी दी है। पीआईबी ने इस वायरल मैसेज के दावे को पूरी तरह भ्रामक बताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।