1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो भारत का नहीं, गलत दावे से हो रहा वायरल; जानें सच्चाई

Fact Check: मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो भारत का नहीं, गलत दावे से हो रहा वायरल; जानें सच्चाई

 Published : Sep 15, 2024 07:10 pm IST,  Updated : Sep 15, 2024 07:10 pm IST

Fact Check: आज के समय में रोजाना न जाने कितने ही फोटो और वीडियो सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं। ऐसे ही एक मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फैक्ट चेक - India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: आज के इस एडवांस जमाने में हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी कोई डांस का, कभी कोई गाने का , कभी शादी का, ऐसे ही अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इनमें कई फेक भी होते हैं जिनका सच से कुछ भी लेना देना नहीं होता है। ऐसे ही फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर एक  मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल खूब तेजी से गलत दावे के साथ वायरल हो रहा है। जब हमने इसके दावे की सच्चाई का जांच की तो सच्चाई बिलकुल अलग ही निकली। 

फैक्ट चेक
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक

क्या हो रहा वायरल? 

एक बुजुर्ग मुस्लिम की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वायरल में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को थप्पड़ मार रहा है। बुजुर्ग शख्स कुछ उठाने के लिए नीचे झुकता है लेकिन वह फिर से एक थप्पड़ मारता है और बुजर्ग की टोपी गिर जाती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को एक यूजर ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया," भाजपा के गुंडे भारत में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की सिर्फ इसलिए पिटाई कर रहे हैं क्योंकि वह मुस्लिम है।" इस वीडियो को "#AlleyesonIndianMuslims" हैशटेग के साथ शेयर किया गया है। 

कैसे पता लगी सच्चाई? 

जब हमने इसकी जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। दरअसल,ये वीडियो भारत का है ही नहीं। यह वीडियो बांग्लादेश का है।  हमने जब रिवर्स इमेज सर्च किया तो सर्च रिजल्ट में यूट्यूब पर Jamuna TV की एक रिपोर्ट मिली, जिसके मुताबिक ये वीडियो बांग्लादेश के बरगुना का है। Jamuna TV की ये रिपोर्ट 6 दिन पहले की है यानी कि 9 सितंबर 2024 की।  Jamuna TV की इस रिपोर्ट के कैप्शन में लिखा है, "बरगुना में बीएनपी नेता के बेटे ने विवादास्पद स्वतंत्रता सेनानी को मारा थप्पड़!"  

इससे यह बिलकुल स्पष्ट हो जाता है कि वायरल हो रहा वीडियो गलत दावे से वायरल किया जा रहा है, जिसका भारत से कुछ भी लेना देना नहीं है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी भ्रामक खबरों से सावधान रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।