भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए हैं। पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन भेजकर हमले की कोशिश की। इसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्रोन और कुछ मिसाइलों को गिरने से पहले हवा में ही रोक लिया। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में फेक न्यूज की बाढ़ आ गई है। तरह-तरह के फर्जी दावे वायरल किए जा रहे हैं।
वायरल हुआ इन्फोग्राफिक
सोशल मीडिया पर अंतर्राष्ट्रीय न्यूज चैलन CNN के लोगो के साथ एक इन्फोग्राफिक वायरल हो रहा है। इसे भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) द्वारा Fact Check किया गया है। पीआईबी के फैक्ट चेक में यह इन्फोग्राफिक फर्जी पाया गया है।
नहीं है CNN का ये इन्फोग्राफिक
पीआईबी ने कहा कि फेक न्यूज फैलाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है। अंतर्राष्ट्रीय न्यूज चैनल CNN ने कभी भी नुकसान की तुलना करने वाली ऐसी कोई स्टोरी या इन्फोग्राफिक नहीं चलाया। इसके साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक ने India fights Propaganda का हैशटैग भी लगाया है।
ये वायरल आंकड़े हैं फर्जी
- सीएनएन के हवाले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन्फोग्राफिक में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के कुछ आंकड़े दिखाए गए हैं। ये आंकड़े पूरी तरह फर्जी हैं।
- इन फर्जी आकंड़ों में बताया गया कि पाकिस्तान के 0 जेट को नुकसान पहुंचा है। भारत के 6 जेट मार गिराए गए हैं।
- पाकिस्तान के 3 एयरबेस को नुकसान हुआ है। भारत के 11 एयरबेस को नुकसान पहुंचा है।
- पाकिस्तान के 78 ड्रोन मार गिराए गए हैं। भारत के 553 ड्रोन मार गिराए गए हैं।
- पाकिस्तान का एक जवान मारा गया है। भारत के 21 सैनिक शहीद हुए हैं।
- पाकिस्तान के 13 आम नागरिक मारे गए हैं। भारत के 19 नागरिक मारे गए हैं।
- पाकिस्तान के 0 टैंकों को नुकसान पहुंचा है। भारत के 0 टैंक को नुकसान पहुंचा है।
- पाकिस्तान का एक भी एयर डिफेंस सिस्टम को नुकसान नहीं पहुंचा है। भारत का एक एयर डिफेंस सिस्टम को नुकसान हुआ है।
निष्कर्ष
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये इन्फोग्राफिक पूरी तरह फेक है। इसे अंतर्राष्ट्रीय न्यूज चैनल सीएनएन ने नहीं चलाया है। इसे किसी सोशल मीडिया यूजर्स ने क्रिएट किया है। इसमें बताए गए सभी आंकड़े पूरी तरह फर्जी हैं।