सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तरफ जहां भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव भी स्थिति से जुड़ी खबरें देखने को मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे कई वीडियो और फर्जी खबरें भी देखने को मिल रही हैं जिसके कारण लोगों के बीच डर या फिर गुस्से की स्थिति बन जाए। मगर सरकार लगातार उन सभी फर्जी खबरों की सच्चाई बताने और लोगों को ऐसे भ्रामक खबरों पर विश्वास न करने के लिए लोगों को अलर्ट कर रही है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको PIB के फैक्ट चेक यूनिट ने फर्जी बताया है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या फर्जी दावा किया जा रहा है।
Related Stories
सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी खबर
अभी एक वीडियो को सोशल मीडिया पर कुछ लोग काफी शेयर कर रहे हैं। उस वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू यह कह रहा है कि भारत सरकार ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे में ड्रोन की मदद से हमला करने की कोशिश के साथ ही सिखों के खिलाफ जंग का एलान कर दिया है। जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। यह वीडियो इसलिए फैलाया जा रहा है ताकि भारत के सिखों के बीच सरकार के खिलाफ गुस्सा भर जाए। PIB के फैक्ट चेक यूनिट ने इस वीडियो को फर्जी बताया है और साथ ही लोगों को इस तरह के वीडियो और कंटेंट से सावधान रहने के लिए आग्रह किया है।
आपको बता दें कि इस वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारे वीडियो को शेयर करते हुए फर्जी खबरों को फैलाया जा रहा है। इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और इन सभी के बीच भारत में लोगों के बीच तनाव और डर का माहौल बनाने के लिए ही इस तरह की खबरें फैलाई जा रही हैं। इंडिया टीवी आप सभी से यह अनुरोध करता है कि आप सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी दावे पर तब तक भरोसा न करें, जब तक उसके सच होने की पुष्टि न हो जाए।
ये भी पढ़ें-
Fact Check: हिमालय पर तीन जेट क्रैश होने की फैलाई जा रही झूठी खबर, जानें क्या है सच्चाई
Fact check: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Fake वीडियो, भारतीय जवानों को लेकर किया जा रहा ये झूठा दाव