1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: धनतेरस पर जुए में पत्नी को हारने वाली खबर में नहीं है कोई हिंदू एंगल, यहां जानें दावे की सच्चाई

Fact Check: धनतेरस पर जुए में पत्नी को हारने वाली खबर में नहीं है कोई हिंदू एंगल, यहां जानें दावे की सच्चाई

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Nov 15, 2023 12:22 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 12:24 pm IST

सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से खबर वायरल है कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक युवक ने धनतेरस के दिन अपनी पत्नी को गिरवी पर रख दिया। कुछ लोग मामले को शेयर कर के हिंदू धर्म पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, हमारे Fact Check में असलियत कुछ और ही सामने आई है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे अनगिनत पोस्ट वायरल होते रहते हैं जिसमें भ्रामक हेडलाइन और तस्वीर का प्रयोग कर के लोगों को शिकार बनाया जाता है। हर रोज बड़ी संख्या में लोग ऐसी खबरों का शिकार होते हैं और इसे आगे फोरवॉर्ड भी कर देते हैं। इन्हीं खबरों से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv Fact Check। तो फैक्ट चेक की इस कड़ी में आज का हमारा मुद्दा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक हिंदू युवक ने धनतेरस के दिन जुए में अपनी पत्नी को गिरवी रख दिया। हालांकि, हमारी रिसर्च में ये खबर पूरी तरह भ्रामक निकली है। आइए करते हैं इस खबर का Fact Check। 

क्या हो रहा है दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक खबर जमकर वायरल हो रही है। खबर में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक युवक ने धनतेरस के दिन अपनी पत्नी को गिरवी पर रख दिया। पोस्ट को शेयर करते हुए कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि आरोपी युवक हिंदू है। फेसबुक पर कुमार राकेश नाम के एक यूजर्स ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा है- "सनातन हिन्दु धर्म है भाई ! जब धर्मराज युधिष्ठिर ऐसा कर सकते हैं तो आम हिन्दु क्यों नहीं !"। वहीं, एक अन्य यूजर जिया एक्सप्रेस नाम की यूजर ने भी इस घटना के आरोपी का नाम कुमार बताया है। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल

क्योंकि सोशल मीडिया पर पत्नी को जुए में हारने वाली खबर तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने इस मामले की पड़ताल करने की ठानी। हमने इस मामले की पड़ताल करने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च का सहारा लिया और मामले से जुड़े कीवर्ड्स को सर्च किया। हमें इस मामले से जुड़ी कई खबरें मिली जिसमें अमरोहा के शख्स ने अपनी पत्नी को जुए में गिरवी रख दिया था। हमे लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट की खबर मिली जिसमें मामले को बताया गया है। हालांकि, युवक के धर्म के बारे में जानकारी नहीं दी गई। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

ऐसे पता लगी सच्चाई

जब हमें गूगल ओपन सर्च पर आरोपी युवक का धर्म नहीं पता चला तो हमने सोशल मीडिया का ही सहारा लेते हुए उसपर सर्चिंग शुरू की। कई जगहों पर हमें लोगों के कमेंट्स देखने को मिले कि इस मामले का आरोपी युवक हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय से है। इसके बाद हमने अमरोहा पुलिस की X आईडी को सर्च किया। यहां हमें मामले की पूरी जानकारी मिल गई। अमरोहा पुलिस ने 11 नवंबर को किए गए अपने ट्वीट में बताया है कि 'आवेदिका की तहरीर के आधार पर उसके पति सुहैल अहमद एवं अन्य ससुरालीजन पर दहेज उत्पीडन व अन्य सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।'

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि जुए में अपनी पत्नी को हारने वाला शख्स मुस्लिम है न कि हिंदू। आरोपी युवक का नाम सुहैल अहमद है। इसलिए यूजर्स द्वारा वायरल की जा रही जानकारी भ्रामक है। लोगों को ऐसी सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें-  Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी नहीं दे रहे मुफ्त रिचार्ज, यहां जानें वायरल दावे का सच

ये भी पढ़ें- Fact Check: डबल सेंचुरी के बाद मैक्सवेल ने नहीं छुए सचिन के पैर, एडिटेड निकली वायरल फोटो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।