1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: ममता बनर्जी की चोट को झूठा बताते हुए पुरानी तस्वीर हो रही वायरल, यहां जान लें सच्चाई

Fact Check: ममता बनर्जी की चोट को झूठा बताते हुए पुरानी तस्वीर हो रही वायरल, यहां जान लें सच्चाई

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Mar 18, 2024 02:31 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 02:31 pm IST

एक पुरानी तस्वीर को शेयर कर के दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी को चोट कहीं और लगी थी और उन्होंने पट्टी कहीं और लगाई है। हालांकि, हमारे फैक्ट चेक में ये दावा झूठा पाया गया है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई फेक न्यूज वायरल होती ही रहती है। इन फेक न्यूज के निशाने पर आम आदमी से लेकर बड़े नेता और स्टार्स तक होते हैं। ज्यादातर समय इन फेक न्यूज को हमेशा किसी घटना से जोड़कर वायरल किया जाता है ताकि लोग आसानी से इन पर भरोसा कर लें।  इन्हीं झूठी खबरों से आपको बचाने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv Fact Check। फेक न्यूज का ताजा मामला आया है पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से जुड़ा हुआ। बता दें कि ममता बनर्जी को हाल ही में सिर में काफी गहरी चोट लगी। ऐसे समय में उनकी एक पुरानी तस्वीर को शेयर कर के दावा किया जा रहा है कि ममता को चोट कहीं और लगी थी और उन्होंने पट्टी कहीं और लगाई है। हालांकि, India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में ये दावा झूठा साबित हुआ है। 

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, हाल ही में ममता बनर्जी के सिर के बीचोंबीच गहरी चोट लगी है। कहा जा रहा है कि वह गिर गई थीं। इसके बाद ममता को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज हुआ। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी की एक तस्वीर को वायरल कर के दावा किया जा रहा है कि ममता को चोट कहीं और लगी थी और उन्होंने पट्टी कहीं और लगाई है। फेसबुक यूजर अंकित कुमार गुप्ता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- "चोट तो बीच में लगी है.... पर पट्टी “किनारे” क्यों?विचारणीय योग्य , दीदी के भाईयों जवाब दे कर जईयों।" वहीं, X पर Sudhir Mishra नाम के यूजर ने ऐसी ही पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- "चोट तो बीच में लगी है.... पर पट्टी “किनारे” क्यों?"

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को वायरल कर के ममता बनर्जी की चोट पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। ऐसे में हमने इस दावे की पड़ताल की। सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च की मदद से खबर सर्च की। ऐसे में पता लगा कि ममता को सिर में चोट लगी है लेकिन उनकी पट्टी वायरल तस्वीर से काफी अलग है। ऐसे में हमने वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज के माध्यम से सर्च किया। ऐसे करते ही हमें 24 जनवरी 2024 को पब्लिश की गई एक खबर मिली। इस खबर में बताया गया है कि टक्कर से बचने के लिए अचानक कार रुकने से ममता घायल हो गईं थीं। इस खबर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से मैच कर रही थी। जब हमने जनवरी के उस हादसे से जुड़ी खबर सर्च की तो हमें एएनआई के एक ट्वीट मिला। इसमें बताया गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सड़क मार्ग से बर्दमान से कोलकाता लौटते समय माथे पर चोट लग गई। मामला साफ था कि ममता बनर्जी की पुरानी तस्वीर को उनके हाल ही में हुए एक्सिडेंट से जोड़कर वायरल किया जा रहा था। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी की वायरल हो रही तस्वीर पुरानी है। उसे हाल ही के हादसे से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- Fact Check: पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ ने CAA को लेकर नहीं किया कोई ट्वीट, फर्जी है वायरल पोस्ट

Fact Check: इस्तीफा देते वक्त रोने लगे थे मनोहर लाल खट्टर? हरियाणा सीएम का यह वायरल Video निकला फर्जी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।