1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: 'छठ पर्व पर 12000 से अधिक ट्रेनें, ये निकला सफेद झूठ', लालू के इस दावे पर क्या बोला भारतीय रेलवे?

Fact Check: 'छठ पर्व पर 12000 से अधिक ट्रेनें, ये निकला सफेद झूठ', लालू के इस दावे पर क्या बोला भारतीय रेलवे?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 25, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 02:08 pm IST

छठ पूजा के दौरान भारतीय रेलवे बड़ी संख्या में ट्रेनें चला रही है। लालू यादव ने छठ पूजा पर ट्रेनों की संख्या पर सवाल खड़े किए हैं। इस पर भारतीय रेलवे ने खुद लालू प्रसाद को जवाब दिया है।

भारतीय रेलवे और लालू प्रसाद यादव- India TV Hindi
भारतीय रेलवे और लालू प्रसाद यादव Image Source : PTI

त्योहारी सीजन को लेकर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इनमें से कई दावे पूरी तरह फर्जी हैं, उन्हें गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे दावों की सत्यता की जांच करती है।

वायरल हो रही लालू प्रसाद यादव की एक्स पोस्ट 

बिहार के दिग्गज नेता एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का एक्स पोस्ट वायरल हो रहा है। इस एक्स पोस्ट पर लालू यादव ने त्योहारी सीजन में ट्रेनों का मुद्दा उठाया है। लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश की कुल 13198 ट्रेनों में से 12000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएगी। यह सफेद झूठ निकला है। आस्था के महापर्व छठ पर भी रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चलवाई जा सकी हैं। बिहार के लोगों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है।

रेलवे ने लालू की पोस्ट पर दिया जवाब

लालू के इस दावे पर इंडियन रेलवे का जवाब आया है। इंडियन रेलवे की फैक्ट चेक टीम ने आरजेडी सुप्रीमो के दावे को पूरी तरह गलत बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंडियन रेलवे  के फैक्ट चेक अकाउंट ने लालू के दावे पर कहा त्योहारी सीजन के दौरान 12000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।

चलाई जा रहीं 12000 से अधिक ट्रेनें 

रेलवे फैक्ट चेक ने लालू प्रसाद यादव के एक्स पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा कि त्योहारों  के दौरान भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें संचालित की हैं। ताकि हर यात्री सुरक्षित रूप से दीपावली और छठ के लिए घर पहुंच सके।

रेलवे ने डाली चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट

रेलवे ने कहा कि त्योहारों के समय भीड़ स्वाभाविक है, जिसे रेलवे कर्मचारी 24×7 निगरानी में कुशलतापूर्वक नियंत्रित कर रहे हैं। अब तक लगभग 6000 ट्रेने चल चुकी हैं। और यात्रियों को उसका लाभ भी हो रहा है।  28 अक्टूबर से नवंबर तक और 6000 से अधिक ट्रेने चलेंगी। इसके साथ ही रेलवे देशभर में भारतीय रेल द्वारा चलाई जा रहीं 12000 से अधिक स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट भी डाली है।

गलत साबित हुआ लालू प्रसाद यादव का दावा

इस तरह लालू के दावे को रेलवे ने गलत बता दिया है। रेलवे ने साफ कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा का ख्याल भी रखा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।