Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या तस्वीर में दिख रही महिला शाहजहां की पत्नी मुमताज महल है? जानें क्या है दावे का पूरा सच

Fact Check: क्या तस्वीर में दिख रही महिला शाहजहां की पत्नी मुमताज महल है? जानें क्या है दावे का पूरा सच

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Nov 21, 2024 04:49 pm IST, Updated : Nov 22, 2024 07:10 pm IST

सोशल मीडिया पर शाही कपड़े पहने हुए एक महिला की वीडियो वायरल है, जिसे लेकर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह तस्वीर मुमताज महल की है, जो मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी थी, जिनकी याद में शाहजहां ने प्रतिष्ठित व ऐतिहासिक ताजमहल का निर्माण करवाया गया था।

Mumtaz, Mumtaz Fake- India TV Hindi
Image Source : PTI फैक्ट चेक।

Originally Fact Checked by PTI: सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कई फेक न्यूज और फेक वीडियो वायरल होते रहते हैं। आम लोग इन फेक न्यूज पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं और इन्हें आगे फॉरवर्ड कर देते हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं फैक्ट चेक। फेक न्यूज का ताजा मामला मुमताज महल की एक वायरल तस्वीर से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर शाही कपड़े पहने हुए एक महिला की वीडियो वायरल है, जिसे लेकर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह तस्वीर मुमताज महल (अर्जुमंद बानू बेगम) की है, जो मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी थी, जिनकी याद में शाहजहां ने प्रतिष्ठित व ऐतिहासिक ताजमहल का निर्माण करवाया गया था। उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल एक प्रसिद्ध वैश्विक धरोहर है।

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। वीडियो में शाही कपड़े पहने हुए नजर आ रही महिला मुमताज महल की नहीं है बल्कि भोपाल रियासत की महिला शासक और तीसरी बेगम सुल्तान शाहजहां बेगम की है।

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर anshul_sharma.02 नाम के यूजर ने 6 अगस्त को वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''देख लो ये है मुमताज, जिनके लिए ताज महल बनाया गया था'' इस वायरल वीडियो में एक महिला शाही कपड़े पहने हुए नजर आ रही है। वहीं, उसके बगल में फूलों के गुलदस्ते से सजी एक मेज भी है, जिसके पास वह खड़ी है। वीडियो को सच मान कर लोग इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं । पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

fact check
Image Source : INDIA TVफैक्ट चेक

इसके अलावा, इस वीडियो को समान दावे के साथ यहां, यहां और यहां क्लिक कर देखें।

पड़ताल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए डेस्क ने सबसे पहले वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान हमें कई कई ऐसी न्यूज और ऐतिहासिक जानकारियों से सम्बंधित वेबसाइट मिलीं , जिनमें विवादित तस्वीर को भोपाल की सुल्तान शाहजहां बेगम के रूप में दिखाया गया था। अपनी पड़ताल को जारी रखते हुए हमने भोपाल की सुल्तान शाहजहां बेगम के बारे में और जानने की कोशिश की।

हमें यह तस्वीर यूनाइटेड किंगडम के रॉयल कलेक्शन ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई मिली। आपको बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े और सबसे व्यापक  ब्रिटेन के शासकों या शाही परिवार के कला संग्रहों में से एक है। इसमें पेंटिंग, रेखाचित्र, टेपेस्ट्री, फ़र्नीचर, चीनी मिट्टी की चीज़ें, कपड़े, गाड़ियां, हथियार, कवच, आभूषण, घड़ियां, संगीत वाद्ययंत्र, टेबलवेयर, पौधे, पांडुलिपियां, किताबें, और मूर्तियां शामिल हैं। वायरल तस्वीर का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

fact check
Image Source : INDIA TVफैक्ट चेक

वेबसाइट पर दिए गए चित्र के विवरण में बताया गया, ''भोपाल की बेगम सुल्तान शाहजहां की पूरी लंबाई वाली तस्वीर। सुल्तान दर्शकों की ओर मुंह करके खड़ी हैं और उन्होंने नाइट ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार ऑफ़ इंडिया का कॉलर और बैज पहना हुआ है। वह एक चित्रित पृष्ठभूमि के सामने खड़ी हैं। उनके दाईं ओर एक टेबल है जिस पर फूलों का एक फूलदान और एक किताब रखी हुई है।''

यह तस्वीर कहां से ली गई है इस बारे में रॉयल कलेक्शन ट्रस्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी अनुसार ''डॉ जॉन विलियम टायलर द्वारा रानी विक्टोरिया को दी गई तस्वीरों के एक एल्बम से, 15 जनवरी 1887''  इसका स्क्रीनशॉट यहां देखे-

fact check
Image Source : INDIA TVफैक्ट चेक

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमें भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट Indianculture.gov.in पर भी वायरल फोटो मिली। यहां पर भी वायरल फोटो में नजर आ रही महिला को शाहजहां बेगम ही बताया गया है।

fact check
Image Source : INDIA TVफैक्ट चेक

फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। यह वीडियो में शाही कपड़े पहने हुए नजर आ रही महिला मुमताज महल की नहीं है बल्कि भोपाल रियासत की महिला शासक और तीसरी बेगम सुल्तान शाहजहां बेगम की है।

दावा

शाही कपड़े पहने हुए एक महिला तस्वीर मुमताज महल (अर्जुमंद बानू बेगम) की है।

तथ्य

फैक्ट चेक डेस्क की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी निकला।

निष्कर्ष

फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। यह वीडियो में शाही कपड़े पहने हुए नजर आ रही महिला मुमताज महल की नहीं है बल्कि भोपाल रियासत की महिला शासक और तीसरी बेगम सुल्तान शाहजहां बेगम की है।

(Disclaimer: यह फैक्ट चेक मूल रूप से PTI News द्वारा किया गया है, जिसे Shakti Collective की मदद से India TV ने पुन: प्रकाशित किया है)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement