बहू ऐश्वर्या के आने की खुशी में जमकर नाचे थे अमिताभ-जया, श्वेता ने भी लगाए थे खूब ठुमके
बहू ऐश्वर्या के आने की खुशी में जमकर नाचे थे अमिताभ-जया, श्वेता ने भी लगाए थे खूब ठुमके
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की सेपरेशन की अफवाहों के बीच ही हाल ही में कपल की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ऐश के आने की खुशी में पूरा बच्चन परिवार झूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
Published : Jul 24, 2024 05:30 pm IST, Updated : Jul 24, 2024 06:11 pm IST
1/8Image Source : Design
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर देखे जाते हैं। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन पिछले कुछ समस ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच खटपट की बातें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं।
2/8Image Source : Design
वहीं कपल के तलाक के अफवाहों के बीच हाल ही में इनकी शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें बहू के आने की खुशी में पूरा बच्चन परिवार झूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
3/8Image Source : Design
इन तस्वीरों में देखिए जब 17 साल साल पहले अभिषेक बच्चन सेहरा बांध कर अपनी दुल्हनिया लेने बारात लेकर पहुंचे थे, तो इस दौरान उनके पिता अमिताभ, मां जया, बहन श्वेता सब इस शादी में जमकर नाचे थे।
4/8Image Source : Design
इस तस्वीर में देखिए किस तरह जया बच्चन और अमिताभ बच्चन बहू के आने की खुशी में जमकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में अमिताभ और जया खुशी-खुशी पारंपरिक डांस कर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ पत्नी जया के साथ चेहरे पर एक प्यारी मुस्कान लिए उनके स्टेप्स के साथ अपने स्टेप्स मैच करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस दौरान सामने ऐश्वर्या-अभिषेक दोनों का डांस देख मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
5/8Image Source : Design
वहीं एक तस्वीर में श्वेता बच्चन अपने पिता अमिताभ संग भाई की शादी में जमकर ठुनके लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों पिता और बेटी के चेहरे पर अभिषेक की शादी की खुशी साफतौर पर दिखाई दे रही है।
6/8Image Source : Design
एक तस्वीर में अमिताभ, श्वेता, जया और छोटी सी नव्या नवेली नजर आ रही हैं। सभी व्हाइट और पेस्टल कपड़ों में खूब जच रहे हैं।
7/8Image Source : Design
बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी रचाई थी। वहीं शादी के 4 साल बाद दोनों ने 2011 में अपनी बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया।
8/8Image Source : Design
कपल ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इनमें ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘कुछ ना कहो’, ‘उमराव जान’, ‘धूम 2’,जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म किंग में नजर आएंगे।