अभिषेक बच्चन ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर वापिस जाते हुए स्पॉट हुए हैं।
अभिषेक बच्चन ने कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा-वादा, वादा होता है। आज दोपहर को मेरी कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मैंने पहले ही कहा था कि इसे मात दे दूंगा। मेरे और परिवार की सेहत की कामना करने के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद। नानावटी अस्पताल के उन सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे लिए जो कुछ भी किया। धन्यवाद।"
अभिषेक बच्चन बीते 28 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। अभिषेक ने 11 जुलाई को एपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।
अभिषेक बच्चन के साथ उनके पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। वह सभी ठीक हो चुके थे और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
बेटे अभिषेक के कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा-अभिषेक की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। घर वापिस आ रहे हैं। भगवान ग्रेट हैं। आप सभी की प्रार्थानाओं के लिए शुक्रिया।