Amrish Puri Birth Anniversary: अमरीश पुरी के 10 सबसे खतरनाक लुक, जिन्हें देख छूटते थे हीरो के पसीने
Amrish Puri Birth Anniversary: अमरीश पुरी के 10 सबसे खतरनाक लुक, जिन्हें देख छूटते थे हीरो के पसीने
Amrish Puri Birthday: बॉलीवुड को सबसे यादगार विलेन के किरदार देने वाले अभिनेता अमरीश पुरी हमेशा अपने अलग और खतरनाक लुक को लेकर चर्चा में रहते थे। 22 जून 1932 को जन्मे अमरीश पुरी की जगह आज भी बॉलीवुड में कोई नहीं भर सका। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके सबसे खतरनाक 10 लुक दिखाने जा रहे हैं।
Published : Jun 22, 2023 06:00 am IST, Updated : Jun 22, 2023 06:37 am IST
1/10Image Source : Instagram
Amrish Puri Birthday: बॉलीवुड को सबसे यादगार विलेन के किरदार देने वाले अभिनेता अमरीश पुरी हमेशा अपने अलग और खतरनाक लुक को लेकर चर्चा में रहते थे। 22 जून 1932 को जन्मे अमरीश पुरी की जगह आज भी बॉलीवुड में कोई नहीं भर सका। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके सबसे खतरनाक 10 लुक दिखाने जा रहे हैं।
2/10Image Source : INSTAGRAM
इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम: बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अमरीश पुरी ने अपने ही अंदाज में काम किया था। 1984 में आई हॉलीवुड फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम' में अमरीश पुरी ने मोला राम का किरादर निभाया था। यह इंडियाना जोन्स की दूसरी फिल्म है। फिल्म को स्टीवन स्पीलबर्ग ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की रिलीज के बाद एक इंटरव्यू में स्पीलबर्ग ने कहा था कि 'मैं अमरीश पुरी का बड़ा फैन हूं और वो मेरे फेवरेट विलेन हैं।'
3/10Image Source : Instagram
मिस्टर इंडिया: बॉलीवुड की बात करें तो अमरीश पुरी के विलेन के किरदारों में सबसे पॉपुलर किसी एक किरदार को चुनना काफी मुश्किल है। लेकिन मोगेंबो आज भी सबको याद है। 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में मोगैंबो का किरदार निभाया था। फिल्म में अमरीश पुरी का डायलॉग 'मोगेंबो खुश हुआ' आज भी लोगों का फेवरेट है।
4/10Image Source : INSTAGRAM
हातिम ताई: साल 1990 रिलीज हुई जितेंद्र स्टारर फिल्म 'हातिम ताई' में अमरीश पुरी एक शैतान बने थे। फिल्म में उनकी दमदार आवाज और उनका यह लुक दर्शकों की चीखें निकलवा देता था।
5/10Image Source : INSTAGRAM
तहलका: बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में शामिल साल 1992 में रिलीज हुई 'तहलका' में अमरीश पुरी जनरल डॉन्ग के किरदार में नजर आए थे। यह लुक और इसके डायलॉग आज भी उनके फैन भुला नहीं सके।
6/10Image Source : INSTAGRAM
कोयला: साल 1997 में आई फिल्म 'कोयला' में अमरीश पुरी राजा साहब के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका निर्दयी रूप लोगों के रौंगटे खड़े कर देता है।
7/10Image Source : INSTAGRAM
नायक: अमरीश पुरी के यादगार किरदारों की बात हो और फिल्म 'नायक' के मुख्यमंत्री बलराज चौहान किसी को याद न आएं ऐसा कैसे हो सकता है। यह वही विलेन था जो गलती से अनिल कपूर को एक दिन का सीएम बनाकर खुद के पैर पर कुल्हाड़ी पटक लेता है। फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी।
8/10Image Source : INSTAGRAM
लोहा: साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'लोहा' में अमरीश पुरी का शेरा नाम का किरदार सामने आया था। धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा इस विलेन को हराने में काफी मश्क्कत करते दिखे थे।
9/10Image Source : INSTAGRAM
गदर: सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' का एक निर्दयी पिता अशरफ अली आज भी लोगों को याद है। अमरीश पुरी का यह एक यादगार किरदार रहा है।
10/10Image Source : INSTAGRAM
करण अर्जुन: फिल्म 'करण अर्जुन' का दुर्जन सिंह इतना खूंखार था कि इससे बदला लेने के लिए शाहरुख और सलमान को दूसरा जन्म लेना पड़ा था।