अनंत-राधिका की शिव शक्ति पूजा में स्टार्स का दिखा जलवा, एंटीलिया में सजी सितारों की महफिल
अनंत-राधिका की शिव शक्ति पूजा में स्टार्स का दिखा जलवा, एंटीलिया में सजी सितारों की महफिल
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से एंटीलिया हाउस में एक के बाद एक फंक्शन होते दिख रहे हैं। वहीं 10 जुलाई को शिव शक्ति पूजा, गरबा नाइट के अलावा मेहंदी सेरेमनी का भी आयोजन किया गया जहां स्टार्स भी पहुंचे।
Published : Jul 11, 2024 10:14 am IST, Updated : Jul 11, 2024 10:14 am IST
1/10Image Source : viral bhayani
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले एंटीलिया में शिव शक्ति पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संजय दत्त ,रणवीर सिंह, एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और शनाया कपूर सहित कई स्टार्स नजर आए। यहां देखें अंबानी परिवार की शिव पूजा की खूबसूरत झलक।
2/10Image Source : viral bhayani
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शिव शक्ति पूजा में संजू बाबा ने भी शिरकत की। उनके बिंदास अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संजय दत्त का कूल लुक सबी को पसंद आ रहा है।
3/10Image Source : viral bhayani
अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी के बाद रणवीर सिंह अंबानी परिवार की गरबा नाइट और शिव शक्ति पूजा में भी शामिल हुए। एक्टर के इस खास मौके पर बहुत ही अतरंगी लुक्स देखने को मिले।
4/10Image Source : viral bhayani
जाह्नवी कपूर ने अनंत और राधिका की शादी से पहले हुए हर फंक्शन को अटैंड किया है। वो मेहंदी, गरबा नाइट और शिव शक्ति पूजा के लिए इस लुक में नजर आईं। जाह्नवी के साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखाई दिए।
5/10Image Source : viral bhayani
अनंत-राधिका हल्दी सेरेमनी में अनन्या पांडे सूट पहने नजर आईं तो वहीं शिव शक्ति पूजा में ब्लू कलर के लहंगे में दिखाई दीं।
6/10Image Source : viral bhayani
अनंत-राधिका की शिव शक्ति पूजा के खास मौके पर साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली अपनी पत्नी प्रिया के साथ पहुंचे।
7/10Image Source : viral bhayani
जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शनाया कपूर भी नजर आईं। शनाया का बेहद ही प्यारा लुक देखने को मिला। पिंक कलर का घाघरा सूट पहने शनाया ने बालों में गजरा और माथे पर बिंदी लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
8/10Image Source : viral bhayani
मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शिव शक्ति पूजा के लिए एंटीलिया में नजर आईं। उन्होंने अपने सिंपल लुक से समां बांध दिया।
9/10Image Source : viral bhayani
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शिव पूजा में मशहूर सिंगर कैलाश खेर भी नजर आए। उन्हें लाइट ब्लू कलर के ट्रेडिशनल लुक्स में देखा गया।
10/10Image Source : viral bhayani
अनंत-राधिका की शिव शक्ति पूजा में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ दिखाई दिए। जहां दोनों ने पैपराजी के सामने खूब पोज दिए।