बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने करियर में करीब 500 फिल्मों में काम किया है। 7 मार्च को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वो कॉमेडी, निगेटिव, सीरियस सभी तरह के किरदारों को बखूबी निभाते हैं। उनके जन्मदिन पर आइए उनकी 5 फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्हें देखकर आपको भी लगेगा कि अनुपम किसी भी तरह का रोल कर सकते हैं।
दिल
फिल्म में अनुपम, आमिर खान के कंजूस पिता हजारी लाल के रोल में थे। फिल्म में उनका कॉमिक अंदाज़ भी दिखाया गया था।
सारांश
अनुपम खेर, रोहिनी हतंगिड़ी, नीलू फूले से सजी ड्रामा फिल्म 'सारांश' अभी तक अनुपम की बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर भी मिला था।
कर्मा
फिल्म में अनुपम ने निगेटिव किरदार निभाया था। अपने किरदार से उन्होंने साबित कर दिया था कि कैसे एक निगेटिव किरदार भी लोगों को फिल्म के अंत तक बांधे रख सकता है।
स्पेशल 26
फिल्म में अनुपम के साथ अक्षय कुमार भी थे। अनुपम ने फिल्म में फनी और डरे हुए फर्ज़ी सीबीआई ऑफिसर पीके शर्मा का रोल किया था।
खोसला का घोसला
फिल्म में अनुपम ने मिडिल क्लास मैन मिस्टर खोसला का रोल निभाया था, जो अपना रिटायरमेंट शांति में बिताना चाहते हैं। हालांकि ऐसा हो नहीं पाता। फिल्म में उनका ड्रामा देखते ही बनता है।