बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो अपने पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ इंग्लैंड रवाना हो गई हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ व्हाइट रंग के शूज कैरी किए हैं। उन्होंने बेटी वामिका को गले से लगाया हुआ है।
आपको बता दें कि इंडिया इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलेगा। इसलिए भारतीय टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड रवाना हो गए हैं। इसके साथ ही खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरफ से अपने परिवार को भी ले जाने की मंजूरी मिल गई है।
अनुष्का और विराट के घर में इसी साल बेटी ने जन्म लिया है। दोनों ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है।
विराट कोहली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ सवाल-जवाब के दौरान बताया था कि उनकी बेटी वामिका के नाम का क्या अर्थ है।
विराट ने ये भी बताया कि उन्होंने अनुष्का के साथ मिलकर फैसला किया है कि वो अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर तब ही साझा करेंगे, जब उनकी बेटी को इसकी समझ होगी।