Bollywood Best movies: दमदार कहानी ही नहीं सुपरहिट गानों के कारण भी बॉक्स ऑफिस पर छाईं ये बॉलीवुड फिल्में
Bollywood Best movies: दमदार कहानी ही नहीं सुपरहिट गानों के कारण भी बॉक्स ऑफिस पर छाईं ये बॉलीवुड फिल्में
बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्म है जो न केवल अपनी कहानी बल्कि अपने गानों की वजह से भी फेमस है। आज हम आपको बॉलीवुड की 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनके सभी गाने सुपरहिट हैं।
Published : Oct 18, 2022 03:00 pm IST, Updated : Oct 18, 2022 03:00 pm IST
1/6Image Source : twitter
Bollywood Best movies: दमदार कहानी ही नहीं सुपरहिट गानों के कारण भी बॉक्स ऑफिस पर छाईं ये बॉलीवुड फिल्में
2/6Image Source : twitter
साल 1965 में देवानंद और वहीदा रहमान की फिल्म गाइड में कई सारे गाने थे जैसे ‘वहां कौन है तेरा, मुसाफिर जाएगा कहा’, ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’, ‘तेरे मेरे सपने’, ‘पिया तोसे नैना लगा रे’, ये सभी गाने लोगों को बहुत पसंद है। फिल्म के सुपरहिट होने में इन गानों का भी हाथ है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सचिन देव बर्मन, लिरिसिस्ट शैलेंद्र और फिल्म के सिंगर किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर थे।
3/6Image Source : twitter
साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म आनंद को सुपरहीट करने के लिए गाने की जरूरत नहीं है, लेकिन ये बात भी उतनी ही सच्ची है गानों ने जो लोगों के दिलों पर प्रभाव छोड़ा है उसका कोई जवाब नहीं है। फिल्म के सभी गाने ‘जिंदगी कैसी है पहली’, ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’, ‘मैंने तेरे लिए ही’ लोगों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सलिल चौधरी थे, लिरिक्स- गुलजार और योगेश और सिंगर- मुकेश, मन्ना डे और लता मंगेशकर थे।
4/6Image Source : twitter
अमिताभ बच्चन, रेखा, शशि कपूर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर स्टारर इस फिल्म को लोगों ने बहुत प्यार दिया था। फिल्म 1976 रिलीज हुई थी जिसके गानों ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। ‘कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है’, ‘तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारे हम क्या देखे’, ‘मैं पल दो पल का शायर’, ‘मेरे घर आई एक नन्ही परी’ जैसे गाने फिल्म में मौजूद थे। फिल्म को म्यूजिक खय्याम ने दिया था, लिरिक्स साहिर लुधियानवी और सिंगर- मुकेश, लता मंगेशकर और किशोर कुमार थे।
5/6Image Source : twitter
आज के समय की फिल्मों की बात करें तो साल 2002 में रिलीज हुई विवेक ओबरॉय और रानी मुखर्जी की फिल्म साथिया के गानों ने लोगों का बहुत मनोरंजन किया था। गुलजार द्वारा लिखे गए फिल्म के गाने जैसे ‘साथिया’, ‘ओ हमदम’, ‘चुपके से’, ‘छलका, छलका रे’ ने कमाल कर दिया था। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान थे और फिल्म के गाने कई सिंगर ने गाये थे।
6/6Image Source : twitter
अभिनेता रणबीर कपूर और नरगिस की फिल्म रॉकस्टार तो आप सभी को याद होगी। साल 2011 रिलीज हुई इस फिल्म के गाने आज भी हम सुनना पसंद करते हैं। ‘ओर हो’, ‘तुम हो’, ‘नादान परिंदे’ जैसे गाने लोगों को बहुत पसंद है। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था तो फिल्म के गाने मोहित चौहान ने गाये थे।