अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पति गौतम किचलू से दिल की बात बयां की है। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है- 'हसबैंड की तारीफ वाला पोस्ट।' साथ में दिल वाला इमोजी भी बनाया है।
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
बता दें कि दोनों की शादी पिछले साल 30 अक्टूबर को हुई थी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से उनकी वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
इस प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन मुंबई के एक होटल में हुआ था। इनकी शादी की फोटोज खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने मालदीव गए थे।
काजल अग्रवाल के लाइफ पार्टनर गौतम किचलू एक इंटीरियर कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी फर्नीचर में भी डील करती है।