बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'तेजस' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस बीच उन्हें बांद्रा में एक जिम में स्पॉट किया गया। 'तेजस' का निर्देशन सर्वेश मेवारा कर रहे हैं। इस मूवी में कंगना इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर का रोल निभाएंगी।
कंगना के घर पर हाल ही में 'तेजस' की पूरी टीम गई थी। अभिनेत्री ने उनका शानदार तरीके से स्वागत किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां भी साझा की हैं।
मलाइका अरोड़ा को योगा क्लासेज के बाद स्पॉट किया गया। 47 साल की मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग हैं।
जाह्नवी कपूर को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। वो इन दिनों अपकमिंग मूवी 'रूही' को लेकर सुर्खियों में हैं।
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार जूही चावला को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो व्हाइट कलर की ट्रेडिशनल आउटफिट में नज़र आईं।
अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
एक्टर वरुण धवन अंधेरी में साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस के बाहर नज़र आए।
मशहूर सिंगर शान भी एयरपोर्ट पर नज़र आए।