बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसी बीच वह राजस्थान में उदयपुर में स्थित श्रीनाथ जी मंदिर जी में दर्शन करने पहुंची। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया है।
कंगना रनौत ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने सुर्ख लाल रंग का बंधेज सूट पहना।
इस लुक के साथ कंगना ने मिनिमल मेकअप, रेड कलर की लिपस्टिक के साथ बालों को स्टाइल दिया।
कंगना ने इस राजस्थानी लुक के साथ खूबसूरत चोकर और राजस्थानी मांग बेदी पहनी। इस लुक में कंगना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
कंगना ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'श्रीनाथ जी से, मैं कृष्ण चेतना से प्यार करती हूं।
आपको बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' सिनोमाघरों में 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है।