कपूर फैमिली की ये शहजादी है 'फैशनिस्टा', बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उनके हर लुक्स की हैं दीवानी
कपूर फैमिली की ये शहजादी है 'फैशनिस्टा', बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उनके हर लुक्स की हैं दीवानी
कपूर फैमिली में जन्मी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस शादी के बाद से फिल्मी दुनिया से दूर है। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी सोनम कपूर ने रणबीर कपूर संग फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया था और वह बॉलीवुड की 'फैशनिस्टा' के नाम से लोगों के बीच मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक कई स्टार संग काम किया है।
Published : Jun 09, 2024 09:00 am IST, Updated : Jun 09, 2024 09:00 am IST
1/8Image Source : Instagram
तस्वीर में दिख रही ये क्यूट बच्ची आज बॉलीवुड की 'फैशनिस्टा' के नाम से मशहूर हैं जो कपूर फैमिली की शहजादी हैं। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर अपनी कई सुपर हिट फिल्मों से धूम मचा चुकी हैं, लेकिन शादी के बाद वह किसी फिल्म या
वेब सीरीज में अभी तक दिखाई नहीं दी हैं।
2/8Image Source : Instagram
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मूवी से ही नहीं बल्कि अपने शानदार फैशन सेंस और स्टाइल से भी लोगों के दिलों पर राज करने वाली ये बॉलीवुड एक्ट्रेस कोई और नहीं अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी सोनम कपूर हैं।
3/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर ने इंडस्ट्री में डेढ़ दशक पूरे कर लिए हैं। अपने समय से स्टार रहे अनिल कपूर के बेटी सोनम कपूर ने 2007 में बॉलीवुड के शानदार और सुपरहिट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से रणबीर कपूर संग अपने करियर की शुरुआत की थी।
4/8Image Source : Instagram
बता दें कि भंसाली की फिल्म से डेब्यू करने से पहले सोनम कपूर साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैक' में संजय को असिस्ट कर चुकी थीं।
5/8Image Source : Instagram
बता दें कि सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मई 2018 को शादी की और साल 2022 में उनके बेटे वायु का जन्म हुआ था, जिसके बाद से वह कुछ समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं।
6/8Image Source : Instagram
सोनम कपूर हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं जो एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक तक में कमाल क लगती हैं। उनका स्टाइल मीटर हमेशा हाई रहता है। इतना ही नहीं करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक उनके फैंशन की दीवानी हैं।
7/8Image Source : Instagram
फिल्मों से दूर हो चुकीं सोनम कपूर अपने इंस्टा हैंडल पर आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसमें लुक शानदार लुक देखने को मिलता है।
8/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर को भले ही एक्टिंग विरासत में मिली हैं लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि उन्होंने उनके स्टाइल के लिए भी फैंस पसंद करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हमेशा ही अपने फैशन स्टाइल के कारण सुर्खियों में रहती हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।