बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। पहली प्रेग्नेंसी में भी करीना ने काम से ब्रेक नहीं लिया था और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अलग-अलग स्टाइलिश अवतारों में नज़र आई थीं। इस बार भी करीना का वही अंदाज देखने को मिल रहा है।
करीना कपूर खान पिंक कलर के आउटफिट में नज़र आईं। ये लुक उन पर खूब जंच रहा है और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इससे पहले कपूर बहनों- करिश्मा और करीना ने एक प्रोजेक्ट के लिए साथ में शूट किया। करिश्मा ने इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें करीना एक कुर्सी पर बैठकर अपना मैकअप कर रही हैं और बेबीबंप फ्लांट कर रही हैं।
करिश्मा ने इसके कैप्शन में लिखा था, "बहन के साथ काम करने हमेशा अच्छा रहता है।" बहनों ने हालांकि यह नहीं बताया कि वे किसके लिए शूट कर रही हैं।
करीना छह माह की गर्भवती हैं और हाल ही में वह अपने बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ सैफ के पैतृक घर हरियाणा के पटौदी (गुरुग्राम) में समय बिताने के बाद वापस आई हैं।