बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों पत्नी आलिया सिद्दीकी संग तलाक को लेकर चर्चा में हैं। आलिया ने 11 साल की शादी के बाद एक्टर को वाट्सअप पर तलाक का लीगल नोटिस भेजा था। उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए बताया था कि उनकी शादी में कई गंभीर समस्याएं थीं।
आलिया और नवाजुद्दीन की शादी को एक दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है। लेकिन आलिया ने कहा कि अब नहीं हो पा रहा है। आलिया ने इंडिया टीवी को बताया- ''एक पत्नी के नाते बहुत कॉम्प्रमाइज करना पड़ता है, फिर लगने लगता है कि सामने वाला ईजी ले रहा है। रिस्पेक्ट नहीं करना भी एक सबसे बड़ा रीजन है। गुड एक्टर हो, लोगों को इंस्पायर करते हो, इन्फ्लुएंस करते हो, टैलेंटेड हो। आपकी जर्नी में साथ देती हूं। बहुत सारे ईशू थे।''
आलिया ने कहा उनके बच्चे उनसे बहुत अटैच हैं। आलिया की 9 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है।
मंटो एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इससे पहले शीबा से भी शादी कर चुके हैं लेकिन दोनों 6 महीने में अलग हो गए।
बता दें कि नवाजुद्दीन और आलिया ने साल 2009 में एक-दूसरे का हाथ थामा था। पहले उनका नाम अंजलि थ, जिसे बदलकर आलिया रख लिया था। उनकी शादी को 11 साल हो गए थे। दोनों को एक बेटा और एक बेटी हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार की अनुमति के बाद नवाजुद्दीन अपने परिवार के साथ मुंबई से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना में स्थित अपने घर पर पहुंच चुके हैं।
नवाज को 25 मई तक क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है। वो खुद की गाड़ी में अपनी मां, भाभी और भाई के साथ घर पहुंचे हैं। एक्टर ने ट्विटर पर भी इसकी जानकारी दी है।