Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. सिर्फ श्रीदेवी नहीं ये हीरोइनें भी कम उम्र में दुनिया को कह चली अलविदा

सिर्फ श्रीदेवी नहीं ये हीरोइनें भी कम उम्र में दुनिया को कह चली अलविदा

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 27, 2018 03:42 pm IST, Updated : Feb 27, 2018 03:47 pm IST
  • श्रीदेवी 54 साल की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। करीब 300 फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी शनिवार रात को अचानक दुनिया से चल बसी। वैसे श्रीदेवी अकेली ऐसी हीरोइन नहीं हैं जो कम उम्र में दुनिया से रुखसत हुई हो। बॉलीवुड में उनसे पहले भी कई ऐसी हीरोइन हुई हैं जो अपने करियर के शिखर पर रहते हुए दुनिया को छोड़ गईं। जानिए श्रीदेवी से पहले और वो कौन हीरोइने हैं जो कम उम्र में ही हुईं मौत का शिकार...
    Image Source : श्रीदेवी
    श्रीदेवी 54 साल की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। करीब 300 फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी शनिवार रात को अचानक दुनिया से चल बसी। वैसे श्रीदेवी अकेली ऐसी हीरोइन नहीं हैं जो कम उम्र में दुनिया से रुखसत हुई हो। बॉलीवुड में उनसे पहले भी कई ऐसी हीरोइन हुई हैं जो अपने करियर के शिखर पर रहते हुए दुनिया को छोड़ गईं। जानिए श्रीदेवी से पहले और वो कौन हीरोइने हैं जो कम उम्र में ही हुईं मौत का शिकार...
  • बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन के तौर पर पहचानी जाने वाली मधुबाला भी केवल 36 साल की उम्र में साल 1969 में दुनिया को अलविदा कह गईं थी।
    Image Source : मधुबाला
    बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन के तौर पर पहचानी जाने वाली मधुबाला भी केवल 36 साल की उम्र में साल 1969 में दुनिया को अलविदा कह गईं थी।
  • मीना कुमारी बॉलीवुड की सबसे यादगार हीरोइन के तौर पर जानी जाती हैं। मीना कुमारी सिर्फ 38 साल की उम्र में साल 1972 में दुनिया से चल बसी।
    Image Source : मीना कुमारी
    मीना कुमारी बॉलीवुड की सबसे यादगार हीरोइन के तौर पर जानी जाती हैं। मीना कुमारी सिर्फ 38 साल की उम्र में साल 1972 में दुनिया से चल बसी।
  • स्मिता पाटिल की गिनती बॉलीवुड की सर्वकालिक महान हीरोइनों में होती है। स्मिता ने राज बब्बर से शादी की थी। साल 1986 में सिर्फ 31 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म देने के बाद स्मिता दुनिया से चल बसी।
    Image Source : स्मिता पाटिल
    स्मिता पाटिल की गिनती बॉलीवुड की सर्वकालिक महान हीरोइनों में होती है। स्मिता ने राज बब्बर से शादी की थी। साल 1986 में सिर्फ 31 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म देने के बाद स्मिता दुनिया से चल बसी।
  • परवीन बॉबी 1970 के दशक की सबसे सफल हीरोइनों में एक मानी जाती है। 80 के दशक के बाद से बड़े पर्दे से गायब परवीन बॉबी 2005 में 55 साल की उम्र में अपने घर में मरी हुई पाई गईं थी। उनके जीवन के आखिरी साल बेहद तन्हा और अकेले बीते।
    Image Source : परवीन बॉबी
    परवीन बॉबी 1970 के दशक की सबसे सफल हीरोइनों में एक मानी जाती है। 80 के दशक के बाद से बड़े पर्दे से गायब परवीन बॉबी 2005 में 55 साल की उम्र में अपने घर में मरी हुई पाई गईं थी। उनके जीवन के आखिरी साल बेहद तन्हा और अकेले बीते।
  • दिव्या भारती 90 के दशक के शुरूआती सालों में तेजी से उभरती सबसे बड़ा नाम थी। इससे पहले की दिव्या भारती अपना करियर में कोई बड़ा मुकाम छू पाती सिर्फ 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। आज तक उनकी मौत को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहता है।
    Image Source : दिव्या भारती
    दिव्या भारती 90 के दशक के शुरूआती सालों में तेजी से उभरती सबसे बड़ा नाम थी। इससे पहले की दिव्या भारती अपना करियर में कोई बड़ा मुकाम छू पाती सिर्फ 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। आज तक उनकी मौत को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहता है।